वायरल न्यूज़

दुकान पर आया और दो सेकंड में उड़ा लिया फोन, वायरल हुआ चोर का वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 20, 2025, 10:18 AM IST

Viral Video: वीडियो में चोर की चालाकी और दुकानदार की लापरवाही दोनों ही स्पष्ट रूप से नजर आ रही है। यह घटना 10 जुलाई, 2025 की रात 9:00 बजे की बताई जा रही है।

Image

चालाक चोर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। (X/gharkekalesh)

सोशल मीडिया की दुनिया में एक दुकान में हुई चोरी का वीडियो वायरल हो रहा है। यहां एक चोर ने महज दो सेकंड में एक फोन चुरा लिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति दुकान में प्रवेश करता है और बिना किसी हिचकिचाहट के काउंटर पर रखे फोन को उठाकर फरार हो जाता है।

देखने लायक है चोर की चालाकी

इस दौरान दुकानदार कुछ कागजातों में व्यस्त था और उसे चोरी का अंदाजा तक नहीं लगा। वीडियो में चोर की चालाकी और दुकानदार की लापरवाही दोनों ही स्पष्ट रूप से नजर आ रही है। यह घटना 10 जुलाई, 2025 की रात 9:00 बजे की बताई जा रही है। वीडियो शेयर होने के बाद यूजर्स ने दुकानदार की सतर्कता की कमी पर सवाल उठाए हैं, जबकि कुछ ने चोर की तेजी की तारीफ की है।

एक्स पर देखें वीडियो

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और चोर को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। इस वीडियो ने एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता की आवश्यकता को रेखांकित किया है। मालूम हो वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है। इसे एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article