वायरल न्यूज़

Watch: पेट्रोल भरवाने गई बाइक में हुआ इतना भयावह ब्लास्ट, आग का गोला बन गया बाइक सवार

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 4, 2023, 04:46 PM IST

Horrific Blast in Bike: बाइक सवार अपनी गाड़ी में तेल डलवाने के लिए पेट्रोल पंंप पर पहुंचा है। उसके साथ गाड़ी पर एक अन्य शख्स भी सवार है। गाड़ी में तेल डलवाने के बाद दोनों जैसे ही बाइक आगे बढ़ाते हैं। वैसे ही पंप की पाइप बाइक में फंस जाती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल वीडियो ने कंपा दी रूह
  • बाइक में लग जाती है आग
  • आग का गोला बन जाता है शख्स

Horrific Blast in Bike: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना भयावह है, जिसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। वीडियो में एक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने गई बाइक में ब्लास्ट देखा जा सकता है। यह वीडियो इतना भयावह है, जिसे देखकर यूजर्स की डर के मारे हालत खराब हो गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है, लेकिन यह सीसीटीवी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है।

वीडियो देखकर फूल जाएंगे हाथ-पांव

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पेट्रोल पंंप का दृष्य काफी डरावना है। देख सकते हैं कि बाइक सवार अपनी गाड़ी में तेल डलवाने के लिए पेट्रोल पंंप पर पहुंचा है। उसके साथ गाड़ी पर एक अन्य शख्स भी सवार है। गाड़ी में तेल डलवाने के बाद दोनों जैसे ही बाइक आगे बढ़ाते हैं। वैसे ही पंप की पाइप बाइक में फंस जाती है। बाइक पर पीछे बैठा शख्स जैसे ही गाड़ी से उतरता है, वैसे ही बाइक में धमाका हो जाता है। आप देख सकते हैं कि बाइग आग का गोला बना जाती है। आग की चपेट में पेट्रोल पंप पर लगी मशीन भी आ जाती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article