वायरल न्यूज़

Shocking Video: भैंसों ने पटक-पटककर निकाल ली शेरनी की जान, 'जंगल की रानी' का सनसनीखेज मर्डर

Animal Fight Video: आप देख सकते हैं कि भैंसों का झुंड शेरनी पर बहुत ही बुरी तरह टूट पड़ा है। भैंसों के झुंड ने शेरनी को हवा में उछाल-उछालकर और जमीन पर पटक-पटककर उसकी जान निकाल ली है।

Image

भैंसों ने शेरनी को मारा (इंस्टाग्राम)

Animal Fight Video: जहां शेर को जंगल का राजा कहा जाता है, वहीं शेरनी को भी जंगल की रानी माना जाता है। शेरनी को अपने सामने देखकर बड़े से बड़े जानवरों की हालत पतली हो जाती है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। यह वीडियो एक शेरनी और भैंसों के एक झुंड से जुड़ा है। आपने अक्सर ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें शेरनी किसी भैंसे का शिकार करती दिखाई दी होगी।

भैंसों ने शेरनी को उतारा मौत के घाट

दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक शेरनी के ऊपर भैसों का झुंड हमला करता नजर आ रहा है। यह वीडियो बहुत ही ज्यादा खूंखार है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेरनी न जाने कैसे भैंसों के एक झुंड के बीच फंस गई है। आप देख सकते हैं कि भैंसों का झुंड शेरनी पर बहुत ही बुरी तरह टूट पड़ा है। भैंसों के झुंड ने शेरनी को हवा में उछाल-उछालकर और जमीन पर पटक-पटककर उसकी जान निकाल ली है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि भैसों के झुंड ने मिलकर शेरनी का काम तमाम कर दिया है। वीडियो में देखकर साफ पता चल रहा है कि बुरी तरीके से पटके जाने और हवा में उछाले जाने की वजह से शेरनी की मौत हो गई है। वीडियो सामने आने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि शिकारी खुद शिकार बन गया है। वीडियो को वाइल्ड_पोर्टल_77 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article