वायरल न्यूज़

व्हील चेयर पर बैठकर शख्स ने की बंजी जम्पिंग, जज्बा देख गौतम अडानी भी हुए जबरा फैन, शेयर किया वीडियो

गौतम अडानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक दिव्यांग शख्स व्हील चेयर पर बैठकर बंजी जम्पिंग करता नजर आ रहा है।

Image

दिव्यांग शख्स ने व्हील चेयर पर बैठकर किया बंजी जम्पिंग (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिव्यांग शख्स ने किया बंजी जम्पिंग
  • व्हील चेयर पर बैठकर हैरतअंगेज कारनामा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Handicapped Man Bungee Jumping: इंसान के जीने की तमन्ना न उम्र रोक सकती है और न कोई मजबूरी। इसका जीता-जागता उदाहरण आपको देखने को मिल जाएगा और आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप भी अपनी जिंदगी को रोमांच से भर देंगे। ये वीडियो इतना शानदार है कि इसे भारत के इंडस्ट्रियलिस्ट गौतम अडानी ने शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दिव्यांग शख्स व्हील चेयर पर बैठकर बंजी जम्पिंग करता नजर आ रहा है। उसके उत्साह को देख आपके अंदर भी जीने की एक नई उम्मीद जाग उठेगी। इतना ही नहीं, जिन लोगों को लगता है वे कुछ कर नहीं सकते हैं और उनके हाथ-पांव सही से काम नहीं करते। ये वीडियो खासकर उनके लिए ही हैं, जिसे देखने के बाद शायद उनकी सोच बदल जाए।

दिव्यांग शख्स ने व्हील चेयर पर बैठकर किया बंजी जम्पिंग

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि काफी प्रेरणादायक है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये वीडियो काफी जबरदस्त है। बता दें, इस वीडियो को गौतम अडानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट 'gautam.adani' से शेयर किया है, जिस पर अब तक 54 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article