Woman Skydiving Lipstick Video: काफी बार स्टंट के कुछ ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं जो इतने खतरनाक होते हैं कि उस पर निगाह ही नहीं हटती। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो इतना कमाल का है कि आप देखते ही हंसने लगेंगे और आपकी हंसी नहीं रुकेगी। दरअसल, ये वीडियो स्काईडाइविंग का है, जिसे आज से पहले आपने कभी नहीं देखा होगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला स्काईडाइविंग करती नजर आ रही है, जिसमें वह प्लेन से कूदने से पहले लिपिस्टिक लगा रही है और फिर छलांग लगाती है। ऐसे में उसके इस मजेदार बात ने लोगों को अपनी ओर खींचा, जिससे लोग काफी मजे भी ले रहे हैं और लोगों का कहना है कि महिलाएं कहीं भी रहें, उनका मेकअप करना छूट नहीं सकता।
स्काईडाइविंग के दौरान महिला ने लगाई लिपिस्टिक
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि महिला के इस हरकत ने इंटरनेट हिला दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि जिंदगी के बाद भी जिंदगी के साथ भी। बता दें, इस वीडियो को 'laltihdama' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 52 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
