वायरल न्यूज़

Gusse Ka Pahada: दो, तीन का पहाड़ा खूब पढ़ लिया, अब 'गुस्से' का पहाड़ा पढ़ लीजिए, दिनभर हंसते रहेंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2022, 11:38 AM IST

Gusse Ka Pahada: सोशल मीडिया पर गुस्से का पहाड़ा वायरल हो रहा है, जिसे पढ़कर लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं और चटकारे ले रहे हैं।

Image

गुस्से का मजेदार पहाड़ा, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मार्केट में आया गुस्से का पहाड़ा
  • पहाड़े पढ़कर लगाएंगे ठहाके
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Gusse Ka Pahada: इस दुनिया में क्रिएटिव लोगों की कमी नहीं है। कई लोग तो ऐसी-ऐसी मजेदार चीजें बना देते हैं, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ क्रिएटिविटी की तारीफ होती है, तो कुछ का मजाक भी बन जाता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के मामले वायरल (Funny Video) होते रहते हैं। इसी कड़ी में क्रिएटिविटी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है और यूजर्स मजे लेते हुए चटकारे भी ले रहे हैं।

आज तक आपने दो, तीन से लेकर 20 तक पहाड़े पढ़े होंगे या फिर बचपन में याद किए होंगे। लेकिन, अब मार्केट में गुस्से का पहाड़ा आ गया है। इस पहाड़े को पढ़ने के बाद यकीन मानिए आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, जिस तरह से गुस्से के पहाड़े को डिफाइन किया गया है, वो काफी मजेदार है। जैसे-जैसा पहाड़ा आप पढ़ते जाएंगे, वैसे-वैसे आपकी हंसी की रफ्तार भी बढ़ती जाएगी। इंस्टाग्राम पर इस पहाड़े को 'am.itkumar1806' नाम के यूजर ने शेयर किया है।

गुस्से का धांसू पहाड़ा...

पहाड़े की शुरुआत होती है गुस्सा एकम...गुस्सा, गुस्सा दूने...थप्पड़, गुस्सा तीया...लातें, गुस्सा चौके...लाठी, गुस्सा पंचे...बंदूक, गुस्सा छक्के...कत्ल, गुस्सा सत्ते...जेल, गुस्सा अट्ठे...मुकदमा, गुस्सा नम्मा...फांसी, गुस्सा दहाई...बरबादी। आलम ये है कि इस पहाड़े को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसे याद करने की कोशिश भी कर रहे हैं। इस पहाड़े को अब तक लाखों लोग पढ़ चुके हैं। जबकि, एक लाख 71 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए यूजर्स पहाड़े पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article