वायरल न्यूज़

VIDEO: 27 हजार रुपये इनकम, फिर भी कैसे चलता है पूरे महीने का गुजारा, गुरुग्राम लड़की ने बताई सच्चाई

Video: सोशल मीडिया पर गुरुग्राम लड़की का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बताया कि किस तरह वो 27 हजार रुपए में पूरे महीने का खर्च चलाती है।

Image

गुरुग्राम लड़की ने सबको चौंकाया (तस्वीर साभार- @journalsbykangana)

Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं देश-दुनिया में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोगों के सामने लगातार चुनौती भी बढ़ती जा रही है। कम पैसों में किस तरह अपना खर्च चलाएं ये सबसे बड़ी समस्या है। खासकर, मेट्रो शहर में तो यह सबसे बड़ी समस्या है। ऐसे में गुरुग्राम (Gurugram ) की एक लड़की ने कुछ ऐसी सच्चाई बताई है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। गुरुग्राम की कंगना राय ने बताया है कि कैसे 27 हजार रुपए के इनकम से पूरे महीने का खर्च चलाती है।

    आज कल महंगाई इतनी बढ़ गई है कि बड़े-बड़े शहरों में हजारों रुपए केवल किराया और रोजमर्रा खे खर्चों में निकल जाता है। लेकिन, कंगना राय ने अपने बजट से सबको चौंका दिया है। कंगना ने बताया कि उसके महीने का इनकम 27 हजार रुपए है। जिसमें वो किराया, खाना, ट्रैवल और अन्य जरूरी खर्चों को किस तरह संभालती है। कंगना ने बताया कि जिस कमरे में वो रहती है उसका किराया 13 हजार रुपए है। बिजली का बिल 13 सौ रुपए तक आते हैं। इसके अलावा ट्रैवल में उसके 3500 रुपए खर्च आते हैं। देखें वीडियो...

    बजट ने सबको चौंकाया

    जिस तरह कंगना ने अपने खर्च बताए उसने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। कई लोगों तो इस बजट पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'journalsbykangana'खुद अपने अकाउंट से शेयर किए हैं। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस बजट की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोगों को इस सच्चाई पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। तो इस बजट पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article