Wedding Viral Video: शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों के सीजन में सोशल मीडिया पर हमें आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जहां शादी के दौरान अक्सर लड़के और लड़की वालों के बीच मजाक होता है। कुछ ऐसी रस्में भी होते ही है जिसमें दुल्हा - दुल्हन के साथ यार दोस्त मजाक करते हैं। कभी बारातियों का फनी डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता है। हाल ही में एक शादी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन जयमाला के बाद की रस्मों के लिए खड़े होते हैं। इस दौरान दूल्हा पटाखे की आवाज सुनकर डर जाता है। सोशल मीडिया पर यूजर्स दूल्हे का मजाक उड़ा रहे हैं। यूजर्स लगातार इस वायरल वीडियो पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
इस वायरल वीडियो को जीया मीना नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो में दूल्हा और दूल्हन जयमाला की बाद की रस्मों के लिए खड़े हुए नजर आते हैं। उसी दौरान कोई शख्स पटाखा जला देता है, जिसकी आवाज से दूल्हा डर जाता है।
पटाखे की आवाज से डरा दूल्हा
दूल्हे का ऐसा रिएक्शन देखकर वहां मौजूद सभी सदस्य हंसने लगते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। लोग दूल्हे की किरकिरी कर रहे हैं। इस वीडियो को 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
यूजर्स लगातार दूल्हे को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, तू क्या दूल्हा बनेगा, पटाखे की आवाज से डर गया। दूसरे यूजर ने लिखा, शादी से पहले ही डर गया। तीसरे यूजर ने लिखा, दूल्हे को भ्रम था कि लड़की का बॉयफ्रेंड तो नहीं आ गया। एक अन्य यूजर ने लिखा, बेचारा बहुत शरीफ है। वहीं कुछ यूजर्स दूल्हे को कमजोर बता रहे हैं। कई यूजर्स दूल्हे की साइड लेते हुए कह रहे हैं कि शरीफ इंसान है। ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है।
