वायरल न्यूज़

VIDEO: शादी के दिन फोन पर बिजी हो गया दूल्हा, मगर दुल्हन का रिएक्शन देख छूट जाएगी हंसी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 27, 2025, 03:03 PM IST

Viral Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि दुल्हन अपनी अपनी शादी को लेकर बेहद खुश है, मगर उसे दूल्हे की एक हरकत पर बेहद गुस्सा आया। फिर दुल्हन ने जो कुछ किया सबसे ज्यादा देखने लायक है।

Image

लोगों को खूब पसंद आ रहा है दूल्हा दुल्हन का ये वीडियो। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: शादी का दिन हर जोड़े के लिए सबसे खास और यादगार पल होता है। मगर सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो इस खास दिन को और भी मजेदार बनाता है। इस वीडियो में दूल्हा अपनी शादी की रस्मों के बीच फोन पर इतना व्यस्त हो जाता है कि उसे आसपास की चीजों का ध्यान ही नहीं रहता। लेकिन इस दौरान दुल्हन का रिएक्शन इतना मजेदार होता है जिसे देखकर हर किसी की हंसी छूट रही है।

देखने लायक है दुल्हन का रिएक्शन

वीडियो में देखेंगे दूल्हा दुल्हन के करीब में बैठा है। तभी एक शख्स उसके करीब पहुंचा और उसे फोन पकड़ा दिया। इधर खुद की शादी के दिन बिजनेस कॉल लेने पर दुल्हन का रिएक्शन देखने लायक होता है। दूल्हे को फोन पर बात करता देख दुल्हन पहले तो हैरान होती है, फिर उसका चेहरा गुस्से और नाराजगी से लाल हो जाता है। लेकिन अगले ही पल वह एक मजेदार अंदाज में रिएक्ट करती है। वो दूल्हे को हल्के से चिढ़ाती है और उसका फोन छीनने की कोशिश करती है।

ये रहा वीडियो

इंस्टाग्राम पर tv1indialive नाम के हैंडल शेयर हुए इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा है कि यह वीडियो आज के समय की हकीकत को दिखाता है, जहां लोग फोन से इतने चिपके रहते हैं कि खास पलों को भी भूल जाते हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दुल्हन का रिएक्शन तो लाजवाब है, हंसी नहीं रुक रही।' वहीं एक अन्य ने कहा, 'आजकल के दूल्हे भी ना, शादी में भी फोन छोड़ते नहीं!'

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article