वायरल न्यूज़

बारिश के लिए करा दी गधों की शादी, सजी बारात और बजे ढोल, हर घर हुआ स्वागत, देखें VIDEO

Viral Video: आंध्र प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए लोगों ने अनोखी परंपरा निभाते हुए गधों की शादी कराई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

गधों की शादी (तस्वीर साभार- @KP_Aashish)

Viral Video: एक तरफ देश के कुछ हिस्सों में जहां बारिश हो रही है। वहीं, कुछ हिस्से ऐसे भी हैं, जहां बारिश के लिए लोग तरस और तड़प रहे हैं। लोग भले ही बेसब्री से मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, इंद्र देवता बरसने के लिए तैयार नहीं हैं। आलम ये है कि कुछ जगहों पर बारिश के लिए लोग पुराने टोटके करने शुरू कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर एक से एक अनोखे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां बारिश के लिए गधों की शादी कराई गई है, जिसका वीडियो (Donkey Wedding) तेजी से वायरल हो रहा है।

    दरअसल, इस साल आंध्र प्रदेश में बारिश नहीं हुई है। जिसके कारण किसान और आम लोग काफी परेशान हैं। क्योंकि, अगर बारिश नहीं हुई तो इसका असर सीधे तौर पर खेती पर पड़ेगा। लिहाजा, बारिश के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसे में आंध्र प्रदेश के कुर्लापल्ली गांव के लोगों ने अच्छी बारिश की उम्मीद में पूरे रीति-रिवाज के साथ दो गधों की शादी कराई है। लोगों का मानना है कि पुरानी लोक परंपरा को निभाने से भगवान खुश होते हैं और इलाके में झमाझम बारिश होती है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह गधों को सजाकर दूल्हा-दुल्हन बनाया गया है। इतना ही नहीं ढोल नगाड़ों के साथ बारात भी निकाली गई है। इतना ही नहीं गांव के लोग अपने-अपने अंदाज में स्वागत भी कर रहे हैं। देखें वीडियो...

    काफी पुरानी है परंपरा

    यहां आपको बता दें कि रायलसीमा जैसे सूखाग्रस्त इलाके में काफी समय से गधों की शादी कराने की प्रथा निभाई जा रही है। लोगों को विश्वास है कि इस अनुष्ठान से दैवीय आशीर्वाद मिलता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं। यहां आपको बता दें कि कुछ जगहों पर अच्छी बारिश के लिए लोग मेंढक और मेंढकी की भी शादी कराते हैं। एक्स पर इस वीडियो को @KP_Aashish नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article