दुनिया

बांग्लादेश में चल क्या रहा है? शेख हसीना के भागने का वीडियो बनाने वाले अफसर की मौत, परिवार को आखिर क्या है शक?

बांग्लादेश वायु सेना के पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट तहसीफ सौरी का शव तुराग नदी से बरामद हुआ है। वह 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने से जुड़े वीडियो को रिकॉर्ड करने के दावे के बाद चर्चा में आए थे। पुलिस ने मोबाइल और घड़ी से पहचान की। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।

Image

शेख हसीना के प्लेन छोड़ने का वीडियो किया था रिकॉर्ड, अब तुराग नदी में मिला पूर्व वायु सेना अधिकारी का शव।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bangladesh News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने से जुड़े वीडियो को रिकॉर्ड करने का दावा करने वाले बांग्लादेश वायु सेना के पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट तहसीफ सौरी का शव बरामद किया गया है। उनका शव तुराग नदी से मिला। उनके लापता होने की खबर सामने आने के एक दिन बाद शव मिलने से मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। हालांकि, उनकी मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

शेख हसीना के देश छोड़ने के वीडियो से आए थे चर्चा में

तहसीफ सौरी 5 अगस्त 2024 को उस समय चर्चा में आए थे, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के विमान से बांग्लादेश छोड़ने का वीडियो सामने आया था। दावा किया जाता है कि इस घटना का वीडियो तहसीफ ने ही रिकॉर्ड किया था। शेख हसीना के देश छोड़ने की घटना बांग्लादेश की राजनीति में एक अहम मोड़ साबित हुई थी।

टोंगी बंदर घाट इलाके से मिला शव

द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, नदी पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात कांस्टेबल मोहम्मद रकीब ने तहसीफ सौरी का शव मिलने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन 999 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई की और टोंगी बंदर घाट इलाके से शव बरामद किया। शव मिलने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए ढाका स्थित शहीद सुहरावर्दी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया।

मोबाइल फोन और घड़ी से हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक, शव के पास मिले मोबाइल फोन और हाथ घड़ी की मदद से तहसीफ सौरी की पहचान की गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article