टीवी मसाला

अर्चना पूरन सिंह के घर जल्द बजेगी शहनाई, छोटे बेटे Ayushmaan Sethi ने Samiksha Shetty से की सगाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 29, 2026, 03:02 PM IST

Samiksha Shetty-Ayushmaan Sethi Romantic Photos: अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी (Ayushmaan Sethi) की जिंदगी में नया मोड़ आया है। उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Image

अर्चना पूरन सिंह के घर जल्द बजेगी शहनाई! बेटे आयुष्मान ने समीक्षा शेट्टी को पहनाई अंगूठी, देखें खूबसूरत तस्वीरें (Image Source: Samiksha Shetty Instagram)

Samiksha Shetty-Ayushmaan Sethi Romantic Photos: टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) के परिवार से एक खुशखबरी सामने आई है। उनके छोटे बेटे आयुष्मान सेठी (Ayushmaan Sethi) अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। आयुष्मान सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी झलकियां शेयर करते रहते हैं। इस बार उनके साथ उनकी पार्टनर समीक्षा शेट्टी (Samiksha Shetty) भी सुर्खियों में हैं। दोनों की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उनका रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस भी इस कपल को बधाई दे रहे हैं।

आयुष्मान सेठी ने समीक्षा शेट्टी को किया प्रपोज

आयुष्मान सेठी ने इटली के खूबसूरत शहर कैप्री (Capri) में समीक्षा शेट्टी को शादी के लिए प्रपोज किया। सामने आई तस्वीरों में आयुष्मान घुटनों पर बैठकर समीक्षा को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। इस खास पल के दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। कपल ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ था, जो उनकी तस्वीरों को और भी खास बना रहा है। कपल की इन तस्वीरों पर पर फैंस के साथ-साथ स्टार्स भी बधाई देते नजर आ रहे हैं। समीक्षा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खास मौके की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

कौन हैं समीक्षा शेट्टी?

समीक्षा शेट्टी योग और वेलनेस के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। वो योग प्रोफेशनल और वेलनेस कोच के तौर पर काम करती हैं। आयुष्मान और समीक्षा के रिश्ते को लेकर पहले भी चर्चाएं होती रही हैं। दोनों ने अपने वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते की झलकियां दिखाई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों करीब डेढ़ साल से साथ हैं। अर्चना पूरन सिंह और उनके पति परमीत सेठी (Parmeet Sethi) भी पहले अपने बेटे के रिश्ते को लेकर पॉजिटिव बातें कर चुके हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article