वायरल न्यूज़

एडवेंचर के लिए लकड़ी के पुल पर बाइक ले जाना पड़ा भारी, बाल-बाल बची जान, देखें शॉकिंग VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एडवेंचर के लिए लकड़ी के पुल से कुछ बाइकर गुजर रहे थे। बीच में एक बाइकर का बैलेंस बिगड़ गया और वो गिरते-गिरते बाल-बाल बचा।

Image

बाल-बाल बचा बाइकर (तस्वीर साभार- @jamalk38)

Viral Video: आप में से ऐसे कई लोग होंगे, जिन्हें एडवेंचर (Adventure Video) करना पसंद होगा। कुछ लोग तो ऐसे भी होते है, जो एडवेंचर के लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं करते हैं। कई बार एडवेंचर के चक्कर में घटनाएं भी घट जाती है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी एडवेंचर को लेकर एक से एक खतरनाक वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर एडवेंचर का एक हाहाकारी वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स बाल-बाल बच गया। क्योंकि, कुछ लोग लकड़ी के पुल पर बाइक लेकर जा रहे थे। ऐसे में एक बाइकर का अचानक बैलेंस बिगड़ गया और पानी में गिरते-गिरते वो बचा।

    कहते हैं शौक बड़ी चीज है। लेकिन, कई बार शौक के चक्कर में लोग अपनी जान से खेल जाते हैं। कुछ लोगों की किस्मत अच्छी होती है और वो बच जाते हैं। लेकिन, कई बार परिणाम काफी खतरनाक हो जाता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही हाहाकारी नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं पहाड़ी इलाके में कुछ बाइकर लकड़ी पुल को क्रॉस कर रहे हैं। लेकिन, बीच में ही एक बाइकर फंस जाता है और गिरने वाला होता है। लेकिन, किसी तरह वह अपनी जान बचा पाता है। जरा सोचिए अगर वो नीचे गिर जाता, तो उसकी हालत क्या होती? यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो...

    हाहाकारी नजारा

    वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में जान से खिलवाड़ है। एक्स पर इस वीडियो को '@jamalk38' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। वहीं, इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article