एजुकेशन

UGC NET December 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद करीब, रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ घंटे बाकी

UGC NET December 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि रजिस्ट्रेशन के लिए केवल अब 2 दिन और कुछ घंटों का समय शेष रह गया है। लास्ट मिनट के इंतजार की बजाए तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Image

UGC NET December 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

UGC NET December 2026: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। जो उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और सहायक प्रोफेसर पद के साथ-साथ पीएचडी (PhD) प्रवेश के लिए UGC NET December 2026 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उनके पास पंजीकरण करने के लिए अब सीमित समय बचा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद होने में अब केवल 55 घंटे या उससे भी कम का समय शेष है। ऐसे में जिन योग्य अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे बिना किसी देरी के NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर तुरंत अपना फॉर्म भर लें, ताकि अंतिम समय में आने वाली सर्वर या तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

UGC NET दिसंबर 2026 हाइलाइट्स

परीक्षा का नामयूजीसी नेट दिसंबर 2026
आयोजक संस्थाराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)
आवेदन की अंतिम तिथि31 अक्टूबर
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथिआवेदन की अंतिम तिथि के रात तक
आधिकारिक वेबसाइटugcnet.nta.nic.in
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - एमपी कांस्टेबल ड्राइवर के 1000 पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख, जल्द करें अप्लाई

आवेदन के लिए क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। - आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwBD) के उम्मीदवारों को नियमानुसार अंकों की पात्रता में 5% की छूट दी जाती है।

- JRF के लिए आवेदक की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए (आरक्षित श्रेणियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट)।

- असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए "UGC NET December 2026 Registration" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - पहले खुद को मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्टर करें और लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार करें।

स्टेप 4 - इसके बाद अपने विवरण के साथ आवेदन फॉर्म भरें।

स्टेप 5 - मांगे गए आवश्यक दस्तावेज (जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और श्रेणी प्रमाण पत्र) स्कैन करके अपलोड करें।

स्टेप 6 - अब, उम्मीदवार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

स्टेप 7 - फॉर्म सबमिट करने के बाद फाइनल कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

अंतिम समय के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आवेदन शुल्क भुगतान ध्यान से करें। कई बार फॉर्म भरने के बाद फीस पेंडिंग रह जाती है, जिससे आवेदन रद्द हो सकता है। इसलिए पेमेंट स्टेटस 'Success' जरूर चेक करें। आवेदन फॉर्म में अपलोड की गई फोटो और सिग्नेचर NTA के तय मानकों (MB/KB साइज) के अनुसार होना चाहिए, ताकि अपलोडिंग में एरर न आए। फॉर्म भरते समय ध्यान दें और गलतियां करने से बचें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article