वायरल न्यूज़

अजब: दूल्हे ने बारात के लिए सजवाई ऐसी गाड़ी.. जिसे देख दुल्हन ही भाग जाए, आपका भी दिमाग हो जाएगा खराब

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 21, 2023, 02:00 PM IST

Dulha Dulhan News: दूल्हे के पास बारात की कार सजवाने के लिए पैसे कम पड़ रहे थे। इसके बाद दूल्हे ने किराने की दुकान से कुरकुरे खरीदकर अपनी कार सजवा डाली। वीडियो सामने आने के बाद लोग दूल्हे का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। इसके अलावा कई लोग दूल्हे की सराहना भी कर रहे हैं।

Image

दूल्हे ने कुरकुरे से सजाई कार (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे के पास कार सजवाने के नहीं थे पैसे
  • दूल्हे ने अनोखे अंदाज में सजवा दी कार
  • बिहार के समस्तीपुर से सामने आया मामला

Dulha Dulhan News: अपनी शादी को यूनिक बनाने के लिए आजकल लोग कुछ भी ऊटपटांग चीजें करने लगे हैं। इसी क्रम में एक दूल्हे ने अपनी बारात में जो किया, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बिहार के समस्तीपुर में एक दूल्हे ने अपनी बारात की कार को फूल ससे नहीं बल्कि ऐसी चीज से सजवा दिया, जिसके बाद कई लोग दूल्हे का मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं कई लोग दूल्हे की सराहना भी कर रहे हैं। दरअसल, इस दूल्हे ने अपनी बारात की कार कुरकुरे से सजवा दिया।

कुरकुरे से सजवा दी बारात की कार

बारात में दूल्हे को कुरकुरे से सजी कार को बैठा देखकर लोग हैरान रह गए। कुरकुरे से सजी कार का वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के मजाक कर रहे हैं। आप देख सकते हैं कि सफेद रंग की कार को कुरकुरे के लच्छे से सजाया गया है। बता दें कि समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के एक गांव अहमदपुर के रहने वाले राजेश की शादी थी। राजेश अपनी बारात की गाड़ी को सजवाने के लिए फूल की दुकान पर गए तो दुकानदार ने काफी ज्यादा पैसे मांग लिए।

कार सजाने में आया 2500 का खर्च

इसके बाद राजेश के दोस्तों ने बच्चों को कुरकुरे खाते देखा और मजाक में दूल्हे से कुरकुरे से गाड़ी सजाने की बात कही। इसके बाद दूल्हे ने जो किया, उसे देखकर दोस्तों का मुंह बंद हो गया। दूल्हे ने किराने की दुकान से कुरकुरे खरीदकर उसी से अपनी गाड़ी सजा डाली। अब दूल्हा और उसकी बारात जमकर सुर्खियां बटोर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद दूल्हे ने बताया कि पैसा कम होने की वजह से उसके दोस्तों ने उसका मजाक उड़ाया। इसके बाद उन्होंने कुरकुरे से ही गाड़ी सजा डाली। दूल्हे ने बताया कि कुरकुरे से गाड़ी सजाने में आधे घंटे का समय लगा। इसके साथ ही तकरीबन 2500 रुपये का खर्चा आया।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article