वेब सीरीज

KKW 9: 14 सालों बाद भी करीना-सैफ के बीच बरकरार है रोमांस, पत्नी के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

Saif-Kareena At KKW 9: करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 9' पर सैफ अली खान ने खुलासा करते हुए कहा कि वो शादी के इतने सालों बाद भी करीना कपूर के लिए क्रेजी रहते हैं।

Image

करीना कपूर के लिए सैफ अली खान ने कही ये बात (Pic Credit: Instagram)

Saif-Kareena At KKW 9: बॉलीवुड के चर्चित कपल सैफ अली खान और करीना कपूर की लव-स्टोरी आज भी फैन्स के बीच चर्चा में रहती है। दोनों की शादी को एक दशक से ज्यादा समय बीत गया है। इसके बावजूद दोनों के रिश्ते में प्यार, रोमांस और एक-दूसरे के लिए सम्मान आज भी पहले जैसा ही है। हाल ही में 'कॉफी विद करण 9' (Koffee With Karan 9) में अपनी पत्नी करीना कपूर खान के बारे में बात करते हुए सैफ अली खान ने कुछ ऐसा कहा, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Karan Johar ने की रणबीर कपूर स्टारर 'Ramayana' की जमकर तारीफ, बोले, 'यह किसी चमत्कार...')

करीना कपूर के लिए आज भी दीवाने हैं सैफ अली खान

'कॉफी विद करण 9' के दौरान करण जौहर ने सैफ अली खान से करीना कपूर खान के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया। इस पर सैफ ने बेहद रोमांटिक अंदाज में अपनी पत्नी के लिए प्यार जाहिर किया। सैफ ने कहा, 'मैं आज भी उनके लिए क्रेजी हूं। मैं आज भी चाहता हूं कि मुझे उनके साथ थोड़ा समय मिले। मैं आज भी उनके साथ शाम बिताने के लिए उत्साहित रहता हूं।'

सैफ की इस बात पर करीना कपूर ने मजाकिया अंदाज में तुरंत कहा, 'डेट नाईट!' कपल की इस प्यारी बातचीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनके रिश्ते में रोमांस के साथ-साथ दोस्ती और शानदार केमिस्ट्री भी मौजूद है। (जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office Collection: 1000 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है Rajinikanth की फिल्म, इतना हुआ कलेक्शन)

सैफ ने करीना को बताया शानदार पत्नी

अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए सैफ ने कहा कि करीना एक शानदार पत्नी हैं और वह खुद को बेहद खुशकिस्मत मानते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह एक अच्छी पत्नी हैं। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं। हम दोनों साथ में बहुत अच्छा समय बिताते हैं।'

इस चैट पर दोनों ने अपने पुराने दिनों को याद किया और कई मजेदार किस्से भी साझा किए। करीना ने बताया कि वह सैफ के लिए पहली बार तब आकर्षित हुई थीं, जब उन्होंने फिल्म 'ओमकारा' की स्क्रीनिंग में उन्हें देखा था। करण ने यह भी खुलासा किया कि करीना ने 'कल हो ना हो' और 'रेस' जैसी फिल्मों में उनके साथ काम करने का मौका छोड़ दिया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article