Bigg Boss 20 Voting Trend: स्काउट OP को पछाड़ ये धाकड़ कंटेस्टेंट बना नंबर 1, माही-उदिति में कौन होगा बाहर?

Bigg Boss 20 Voting Trend: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के वोटिंग ट्रेंड पर दर्शकों की नजरें बनी हुई हैं। शो में छह कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हैं और लगातार सबकी वोटिंग में बदलाव हो रहा है।

​

Authored by: KavitaUpdated Nov 5 2026, 12:41 IST
बिग बॉस 20: वोटिंग ट्रेंड में बॉटम में ये 2 कंटेस्टेंट्सImage Credit : Instagram01 / 07

बिग बॉस 20: वोटिंग ट्रेंड में बॉटम में ये 2 कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss 20 Voting Trend: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स को अपनी गेम खेलते हुए दो महीने का समय हो गया है और अब सभी शो में गेम और ट्रॉफी के बारे में सोचने लगे हैं। शो में कई बार ऐसे टास्क आए हैं, जिसमें कुछ कंटेस्टेंट्स ने रिश्तों से ऊपर गेम को रखा है और इस वजह से दर्शकों को शो देखने में काफी मजा आ रहा है। इस बार का नॉमिनेशन टास्क भी दर्शकों के लिए शानदार रहा। इस हफ्ते छह कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन में फंसे हुए हैं, जिनमें से किसी एक के पत्ता कट सकता है। ऐसे में फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को बचाने के लिए लगातार वोट्स कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वोट्स में कौन आगे चल रहा है?

अरिश्फा खानImage Credit : Instagram02 / 07

अरिश्फा खान

बिग बॉस 20 में अरिश्फा खान मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरी हैं। अरिश्फा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर थीं लेकिन अब उन्होंने वोटिंग में स्काउट ओपी को पछाड़ दिया है। अब अरिश्फा पहले नंबर पर आ गई हैं। अरिश्फा को बड़ी संख्या में वोट्स मिल रहे हैं।

स्काउट ओपी​Image Credit : Instagram03 / 07

स्काउट ओपी​

इस लिस्ट में स्काउट ओपी दूसरे नंबर पर आ गए हैं। स्काउट को फैंस का सपोर्ट जरूर मिल रहा है, लेकिन उनके वोट्स में गिरावट आई है। स्काउट वोटिंग में पहले नंबर पर बने हुए थे, लेकिन वह धीरे धीरे पीछे हो रहे हैं। हालांकि, अरिश्फा संग स्काउट की कांटे की टक्कर चल रही है।

मनीष गोयलImage Credit : Instagram04 / 07

मनीष गोयल

मनीष गोयल ने वोटिंग में लंबी छलांग लगाई है। मनीष वोटिंग में काफी पीछे थे लेकिन अब वह तीसरे नंबर पर आ गए हैं। दावा है कि मनीष ने काजी को उनके परिवार का मैसेज दिया था और इसी वजह से काजी के फैंस का मनीष को तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है। इस हफ्ते मनीष को सेफ माना जा रहा है।

आम्रपाली दुबेImage Credit : Instagram05 / 07

आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे की वोटिंग में भी गिरावट देखी जा रही है। आम्रपाली तीसरे के चौथे नंबर पर खिसक गई हैं। वह वोटिंग में मनीष से आगे थीं लेकिन इस हफ्ते आम्रपाली को वोटिंग में मनीष ने ही पछाड़ दिया है, जिसकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी नहीं है। आम्रपाली का गेम अभी भी कन्फ्यूज लग रहा है।

माही विज​Image Credit : Instagram06 / 07

माही विज​

माही विज इस हफ्ते बॉटम में हैं। माही वोटिंग में पांचवें नंबर पर आ गई हैं। दावा है कि अगर इस हफ्ते एविक्शन होता है, तो माही विज शो से बाहर हो सकती हैं। हालांकि, दिवाली की वजह से मेकर्स एविक्शन को टाल भी सकते हैं।

उदिति सिंह​Image Credit : Instagram07 / 07

उदिति सिंह​

उदिति इस हफ्ते बिग बॉस 20 की वोटिंग ट्रेंड में लास्ट में चल रही हैं। उदिति ने मनीष को नॉमिनेशन में डालकर खुद को सेफ करने की कोशिश पूरी की थी, लेकिन मनीष वोटिंग में काफी आगे निकल गए हैं और उदिति फंस गई हैं। उन्हें सबसे कम वोट मिले हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!