वायरल न्यूज़

Goat Viral Video: बिजली की तार पर चढ़ गई बकरी, फिर जो हुआ उसे देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

Goat Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बकरी हाई वोल्टेज बिजली तार पर खड़ी है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

Image

बकरी का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार -इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बिजली की तार पर खड़ी थी बकरी
  • अंदाज देखकर हर कोई रह गया दंग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Goat Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको काफी अनोखे-अनोखे नजारे (Shocking Video) देखने को मिल जाते हैं। कुछ नजारे तो ऐसे भी दिख जाते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिमाग भी एक पल के जरूर घूम जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो (Goat Video) में एक बकरी बिजली की तार पर अनोखे अंदाज में खड़ी है। इस नजारे को देखकर किसी को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।

ये तो हम सब जानते हैं बिजली का झटका किस तरह असर करता है। अगर गलती से भी बिजली का झटका किसी को लग जाए, तो एक सेकेंड के लिए पूरी दुनिया ही हिल जाती है। आप में से कई लोगों ने इसे फील भी किया होगा। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक बकरी 11 हाई वोल्टेज वाली लाइन पर अनोखे अंदाज में खड़ी है। हैरानी की बात ये है कि इस दौरान वो तार .घास खाते हुए दिख रही है। इस दौरान जिस तरह से बकरी ने बैलेंस बनाया उसे देखकर लोगों का दिमाग हिल गया। देखें वीडियो...

हैरतअंगेज नजारा

इस नजारे को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर झटका खा गए होंगे। लेकिन, इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। किसी का कहना है कि यह फेक वीडियो है। किसी का कहना है कि यह वीडियो AI जेनरेटेड है। टाइम्स नाउ नवभारत भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन, यह मामला काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'official_ramesh87' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं लोग मजे लेते हुए वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article