वायरल न्यूज़

बारिश में भीगते हुए लड़कियों ने हनुमान चालीसा पर किया डांस, परफॉर्मेंस देख झूम उठा पूरा कॉलेज

कर्नाटक के एक इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं का बारिश के बीच हनुमान चालीसा पर भरतनाट्यम करते हुए वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग उन छात्राओं के इस परफॉर्मेंस की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

Image

लड़कियों ने हनुमान चालिसा पर किया डांस (Instagram/@prarthana_nanana)

सोशल मीडिया पर एक बहुत ही सुंदर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि बारिश के बीच एक कॉलेज की कुछ छात्राएं भीगते हुए हनुमान चालीसा पर डांस कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश में लड़कियों का जोश आग की तरह है जो हनुमान चालीसा पर धधकते हुए उनके डांस परफॉर्मेंस के जरिए निकल रहा है।

कर्नाटक के एक इंजीनियरिंग कॉलेज का है यह वीडियो

छात्राओं के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रार्थना राव नाम की यूजर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @prarthana_nanana पर शेयर किया है। प्रार्थना राव के इस वीडियो में बताया गया है कि यह वीडियो कर्नाटक के एक इंजीनियरिंग कॉलेज का है। जहां लड़कियां बारिश में भीगते हुए हनुमान चालिसा पर भरतनाट्यम कर रही हैं। प्रार्थना के इस वीडियो को अब तक 50 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 5 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है।

बारिश के बीच छात्राओं ने किया भरतनाट्यम

वीडियो में छात्राओं के एक समूह को कॉलेज के गलियारे में बारिश के बीच भरतनाट्यम करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, छात्राओं के इस परफॉर्मेंस को देखने के लिए अन्य छात्रों और शिक्षकों की भीड़ छाता लिए खड़ी है और छात्राओं के परफॉर्मेंस पर झूमते हुए हूटिंग कर रही है, जबकि कुछ लोग छात्राओं के इस परफॉर्मेंस को अपने कैमरे में रिकॉर्ड करने में लगे हुए हैं।

लोगों को खूब पसंद आया यह वीडियो

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग उन छात्राओं के जबरदस्त परफॉर्मेंस पर उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ऐसी जबरदस्त परफॉर्मेंस आज तक नहीं देखी।" दूसरे ने लिखा, "बारिश आपको रोकने के लिए नहीं बल्कि आपके साथ इस डांस में शामिल होने के लिए आई है।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article