Rahul Vaidya Trolled: रियलिटी शो पत्नी-पत्नी और पंगा का सीजन 2 शुरू हो चुका है। इस शो में टीवी जगत के कई स्टार कपल आए हैं, जिनके बीच मजाक मस्ती के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस शो में राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) ने भी एंट्री ली है। पहले हफ्ते ही शो के दौरान कपल के बीच की खट्टी-मिट्ठी नोकझोक साफ देखने के लिए मिली। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं, लेकिन इसी बीच राहुल वैद्य ने शो में कुछ ऐसा कह दिया है जिस वजह से वह बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। राहुल ने पत्नी दिशा परमार संग फीजिकल रिलेशन पर कमेंट करके हर किसी को हैरान कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal-Katrina Kaif की नई फोटो ने इंटरनेट पर मचाया हल्ला, एक्टर को देख लोग बोले, 'इसे भी ट्रोल करो'
ट्रोल हुए राहुल वैद्य
पत्नी पति और पंगा 2 के लेटेस्ट एपिसोड में एक ऐसा सेगमेंट आया, जहां पर पतियों को वो पांच चीजें बतानी थीं, जो उनकी पत्नियां शादी से पहले तो करती थीं, लेकिन वो काम उन्होंने शादी के बाद करना बंद कर दिया है। इस सवाल का जवाब देने की बारी जब राहुल वैद्य की आई तो उन्होंने साफ साफ तो कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने इस मौके पर सबके सामने सेक्सुअल इंटिमेसी के न होने का हिंट दे दिया। राहुल की बात सुनकर हर कोई हंसने लगता है। हालांकि, इस मौके पर अर्जुन बिजलानी भी राहुल के साथ मस्ती करते हैं और पूछते हैं, 'तो फिर तुम्हारे बच्चे कैसे हुए?।' सोशल मीडिया पर एपिसोड का ये क्लिप काफी वायरल हो रहा है और लोग राहुल वैद्य को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि राहुल वैद्य अपने बेडरूम की बातें ऐसे नेशनल टीवी पर कैसे कर सकते हैं। हालांकि, राहुल और दिशा के फैंस कपल की तारीफ कर रहे हैं और दोनों को साथ में अच्छा बता रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर को रोता देख फूट-फूटकर रो पड़ीं Gauahar Khan, आंसू पोंछते हुए बोलीं, 'बिग हार्ट'
