Bigg Boss 20 Kamya Punjabi Slams Love Gill: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। कंटेस्टेंट्स की गेम रोजाना नया रुख ले रही है। शो में इन दिनों स्काउट ओपी और लव गिल (Love Gill) काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। यूं तो स्काउट ओपी ने लव गिल को 'बहन' बताया हुआ है। लेकिन दोनों के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर ऐसे वायरल हुए, जिन्हें देख दर्शकों ने माथा पकड़ लिया। वहीं बीते दिन नकुल धुल ने भी एंट्री के बाद स्काउट ओपी को सलाह दी कि वो लव गिल से दूरी बनाकर रखें। इन सबके बीच अब काम्या पंजाबी ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लव गिल को आड़े हाथों लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: नकुल धुल के एविक्शन के बाद अब होगी इस ट्रैवल इंफ्लुएंसर की एंट्री, वाइल्डकार्ड बन बदलेगा गेम?
काम्या पंजाबी ने कसा लव गिल पर तंज
काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने लव गिल को लेकर ट्वीट किया, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। काम्या पंजाबी ने लव गिल के लिए लिखा, "लव गिल को सच में रियलिटी चेक की जरूरत है, जिसकी उसे अभी ही आवश्यकता है। सबके सामने 'बेस्ट फ्रेंड' और 'बहन' वाली बातें और पीठ पीछे दूरी कैसे बनाएं का प्लान? ये लॉयल बनने के चक्कर में वो सच में नेशनल टीवी पर बेवकूफ लग रही है। जाग जाओ यार।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: नॉमिनेशन के जाल में फंसे काजी तौकीर सहित ये 11 कंटेस्टेंट्स, जल्द हो सकता है पत्ता साफ!
काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "वो बेवकूफ की तरह एक्ट कर रही है। उसे पता है कि सलमान खान का क्या मतलब था। उसके और स्काउट के बीच इस टॉपिक पर बात हुई थी। साफ है कि दोनों को इस बारे में मालूम था।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मैम वो जानबूझकर ऐसा कर रही है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "उसका गेम है दो बंदों के कंधे पर फिनाले तक पहुंचना।"
