वायरल न्यूज़

Shocking: लड़की को सांप के साथ Video बनाना पड़ा महंगा, सीधा कैमरे पर ही बोल दिया हमला और फिर..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 14, 2022, 03:47 PM IST

Viral Video: सांप का यह वीडियो इतना भयावह है, जिसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। सांप का वश चलता तो वह लड़की को डसकर उसकी जान ही ले लेता। हालांकि, मजबूरी में सांप उस कैमरे पर हमला करता है। जिस कैमरे से लड़की वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी।

Image

सांप का हमला (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • नहीं देखा होगा इतना खूंखार वीडियो
  • वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
  • वीडियो ने लोगों की उड़ा दी नींद

Viral Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे खूंखार जीवों में से एक हैं। कुछ सांप इतने जहरीले होते हैं, जिनके डसते ही इंसान की जान चली जाती है। कई सांप तो लहर मारकर ही इंसान को मौत की नींद सुला देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो इतना भयावह है, जिसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि एक लड़की इस सांप के साथ खिलवाड़ कर रही होती है। इसके बाद सांप जो करता है, उसे देखकर किसी के भी रातों की नींद उड़ सकती है।

आग बबूला सांप ने कैमरे पर कर दिया हमला

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने हाथ में एक खूंखार सांप को पकड़े हुए होती है। ऐसा लगता है कि लड़की ने अपने हाथ में कोई खिलौना पकड़ा हुआ है। इसके बाद लड़की उस सांप के साथ वीडियो बनाने की कोशिश करती है। हालांकि, तब तक सांप काफी भड़क चुका होता है।इसके बाद सांप सीधे कैमरे पर ही हमला कर देता है। आप देख सकते हैं कि सांप का वश चलता तो वह लड़की को ही डसकर उसकी जान ले लेता। हालांकि, सांप का फन दूसरी तरफ था। देखें वीडियो-

सांप जिस तरह से अचानक लड़की के बदले कैमरे पर हमला बोलता है, उसे देखकर आपके भी पसीने छूट सकते हैं। दूसरी तरफ लड़की के चेहरे से साफ पता चल रहा है कि उसे सांपों को हैंडल करने का खासा अनुभव है। सांप के खतरनाक हमले के बाद भी लड़की शांत बनी रहती है। आप देख सकते हैं कि सांप कई बार खुद को छुड़ाने की कोशिश भी करता है। हालांकि, लड़की के हाथों की ताकत के आगे उसे मुंह की खानी पड़ती है। इस वीडियो को world_of_snakes_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन से पता चलता है कि यह एक रैट स्नेक है। वीडियो देखकर लोग लड़की को बहादुर कह रहे हैं। वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि सांपोंं से हमेशा बचकर रहना चाहिए।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article