Naseeruddin Shah on Nana Patekar Death: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें याद करने का सिलसिला जारी है। अपने दमदार अभिनय और अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले नाना ने कई ऐसी फिल्में कीं, जिनके किरदार आज भी दर्शकों के जेहन में बसे हुए हैं। उनके जाने से उनके चाहने वाले ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के साथी स्टार्स भी दुखी हैं। इसी बीच दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने नाना को याद करते हुए अपने मन की बात कही है। दोनों कलाकारों ने दशकों तक हिंदी सिनेमा में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई, लेकिन उनके करियर में एक ऐसी कमी रह गई, जिसका नसीरुद्दीन शाह को आज भी अफसोस है।
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Tanushree Dutta का करियर रहा सुपरफ्लॉप, बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक फिल्में ढेर
नसीरुद्दीन शाह ने नाना पाटेकर को किया याद
एक्टर नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। इसी बीच नसीरुद्दीन शाह ने नाना पाटेकर के साथ काम नहीं कर पाने पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि वो नाना से प्यार करते थे और उनकी बहुत इज्जत करते थे, लेकिन उन्हें उनके साथ एक्टिंग करने का मौका नहीं मिला। दोनों कलाकारों ने करीब चार दशक तक फिल्मों में काम किया। इसके बावजूद उन्हें किसी फिल्म में एक साथ काम करने का वैसा अवसर नहीं मिल पाया, जिसकी नसीरुद्दीन शाह को ख्वाहिश थी। दिलचस्प बात ये है कि साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘वेलकम बैक’ (Welcome Back) में दोनों कलाकार शामिल थे, लेकिन फिल्म में उन्होंने एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर नहीं की। ऐसे में एक ही फिल्म का हिस्सा होने के बावजूद दोनों को साथ एक्टिंग करते देखने का मौका दर्शकों को नहीं मिला।
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Kala Hiran फिल्म को लेकर बढ़ी Salman Khan की मुश्किलें, दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
सूर्यास्त के बाद क्यों हुआ नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने पुणे के डोंजे गांव स्थित अपने फार्महाउस ‘नानाची वाडी’ पर मौजूद पत्रकारों का आभार जताया। इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे देर शाम अंतिम संस्कार किए जाने और इस रस्म के लिए ज्यादा सेलेब्स के पुणे आने का इंतजार नहीं करने की वजह पूछी। इस पर मल्हार पाटेकर ने कहा, 'ऐसी कोई बात नहीं है। इतनी रात को क्यों और कल सुबह क्यों नहीं, ऐसा कुछ नहीं था। आज सुबह जल्दी ये हादसा हुआ। पहले ही काफी समय बीत चुका था। इसलिए हमने फैसला किया कि अंतिम संस्कार आज ही करेंगे।'
