Funny Video Today: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक देसी लड़की अनोखे अंदाज में स्टंट करती नजर आ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की ने अपने गांव के घर में खटिया को अपना स्टंट का मंच बना लिया। उसने अपने बालों को बांधकर एक ऊंचा जूड़ा बनाया और खटिया पर करतब दिखाना शुरू कर दिया। लड़की पहले तो खटिया पर बैलेंस बनाते हुए कुछ मजेदार स्टेप्स करके दिखाती है। देखकर लगता है वह किसी सर्कस की कलाकार से कम नहीं है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब स्टंट के चक्कर में उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह धड़ाम से खटिया से नीचे गिर पड़ी।
देखकर हंसी ना रोक पाएगा
यह नजारा इतना मजेदार था कि वीडियो देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पाए। लड़की के गिरने के बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी और हंसते हुए दोबारा खटिया पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन इस बार खटिया ही पलट गई, जिससे हंसी का डबल डोज मिल गया। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई इसे 'देसी स्टंट क्वीन' कह रहा है, तो कोई लिख रहा है, 'आंटी हैवी डांसर है!'
यहां एक्स पर देखें वीडियो
यह वीडियो अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है और इसे शेयर करते हुए लोग पेट पकड़कर हंस रहे हैं। मालूम हो गांव की छोरी ने अपने अनोखे स्टंट से सबका दिल जीत लिया है। मजेदार वीडियो एक्स पर @urjfati नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
