वायरल न्यूज़

VIDEO: जंगल में हिरण के साथ सेल्फी ले रही थी लड़की, अंत में हुआ ऐसा खेला दुम दबाकर भाग खड़ी हुई

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की हिरण के साथ सेल्फी लेने के लिए जंगल पहुंच गई। इसके बाद उसके साथ जो खेल हुआ उसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

हिरण ने बिगाड़ा खेल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • हिरण के साथ सेल्फी लेने पहुंची लड़की
  • बन गया ऐसा पोपट देखकर नहीं रुकेगी हंसी
  • सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर आज कल हर कोई फेमस होना चाहता है। इसके लिए कुछ लोग तो किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं, कुछ लोग इतने जुनूनी होते हैं कि अपनी जान तक की परवाह नहीं करते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है और रातोंरात फेमस भी हो जाते हैं। वहीं, कुछ लोगों का पोपट भी बन जाता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के कई वीडियो (Trending Video) देखने को मिल जाएंगे। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Today Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की का जिस तरह से पोपट बना उसे देखकर आप अपनी हंसी (Funny Video) को नहीं रोक पाएंगे।

आज कल सेल्फी का जमाना चल रहा है। जिसको जहां मौका मिलता है सेल्फी लेने लगता है। कई बार तो लोग खतरनाक जानवरों के सामने जाकर सेल्फी लेने लगते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़की जंगल में हिरण के साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंच जाती है। पहले तो बड़े आराम से लड़की सेल्फी लेती रहती है। अचानक हिरण की तरफ अपना हाथ बढ़ा देती है। फिर हिरण कुछ ऐसा करता है कि दुम दबाकर लड़की भाग खड़ी होती है। देखें मजेदार वीडियो...

सेल्फी के चक्कर में हुआ खेल

वीडियो देखकर आपकी भी हंसी जरूर छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि लड़की का तो पोपट बन गया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'amazingtaishun' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- और लो सेल्फी। एक अन्य ने लिखा- किस्मत अच्छी थी वरना मामला बिगड़ जाता है। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article