Little Girl Cute Video: आज भी स्कूल की यादें हमारी जिंदगी का एक अनमोल हिस्सा हैं। वो बचपन के दिन, वो बेफिक्र दोस्ती और वो शरारतें हमें हमेशा मुस्कुराने पर मजबूर कर देती हैं। बचपन का वो समय, जब जिम्मेदारियों का कोई बोझ नहीं होता था, बस मस्ती और खेलकूद ही जीवन का हिस्सा थे। स्कूल के दिनों की मासूमियत आज भी हर किसी के दिल में बसी हुई है। हाल ही में वायरल हुई एक वीडियो ने इसी मासूमियत को फिर से ताजा कर दिया है।
इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची स्कूल की सुबह की प्रार्थना सभा में “इतनी शक्ति हमें देना दाता” गाते हुए नजर आ रही है। उसकी आंखें बंद हैं और हाथ जोड़े हुए हैं, जैसे वो पूरी भक्ति के साथ प्रार्थना कर रही हो। इस बच्ची का जोश और लगन देखने लायक है। वह अपने आसपास की दुनिया से बेखबर, बस अपने गीत में मग्न है। इस मासूमियत ने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। वास्तव में, यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि स्कूल के दिनों की मासूमियत और खुशी कभी भुलाई नहीं जा सकती।
प्रार्थना करते हुए बच्ची का क्यूट वीडियो हुआ वायरल
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बचपन कितना प्यारा होता है, ये वीडियो उसका उदाहरण है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बचपन वाकई में बिना टेंशन का होता है। बता दें, इस वीडियो को '@iAkankshaP' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 7 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं।
