Cute Mother Crying Video: बचपन से हम एक लाइन सुनते आ रहे हैं और फिल्मों में भी हमें यही सुनने व देखने को मिला कि एक मां से मजबूत महिला दुनिया में कोई और नहीं होती। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि दुनिया के हर घर की सबसे मासूम बच्ची भी एक मां ही होती है, जो छोटी-छोटी बात पर रो पड़ती है लेकिन कुछ पलों में सभी बातों को भूलकर अपना घर संभालने लगती है। शायद इसीलिए एक मां को ममता का भंडार कहा जाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक महिला नजर आएगी, जिसके पास में उसके दो बच्चे बैठे हैं और वह रोती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, महिला सिर्फ इस बात पर रो रही है कि उसके साथ उसके बच्चे रील्स नहीं बनाते हैं। ऐसे में इस वीडियो को देखने पर आप एक मां के अंदर का बचपना और मासूमियत महसूस कर सकते हैं। इस पर उसके बच्चे उससे कह रहे हैं कि अगली बार से वे अपनी मां के साथ रील्स बनाएंगे। ये वीडियो वाकई में दिल जीत लेने वाला है।
रोती हुई मासूम मां का वीडियो हुआ वायरल
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि मां के जितना प्यारा और मासूम दुनिया में दूसरा कोई नहीं है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि एक मां कितनी प्यारी होती है, ये वीडियो इस बात का उदाहरण है। बता दें, इस वीडियो को hema.bhandari22 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो वीडियो में दिखने वाली महिला का ही है, जिसका नाम हेमा भंडारी है।
