Bike Stunt Viral Video: बाइक स्टंट के कई सारे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। सोशल मीडिया पर तमाम ऐसे वीडियो आप देख सकते हैं, जिनमें लोग बेखौफ होकर गाड़ियों से स्टंट करते हैं। कई बार ऐसा करना जानलेवा भी साबित हो सकता है और कुछ लोगों की तो जान भी चली जाती है। लेकिन फिर भी लोग मानने को तैयार नहीं होते हैं और हीरोगिरी के चक्कर में ऐसा ही करते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक लड़का स्पोर्ट्स बाइक लेकर स्टंट कर रहा है। स्टंट के दौरान लड़का व्हीली मारने की कोशिश कर रहा है। लेकिन तभी लड़के के बाइक का बैलेंस गड़बड़ा जाता है और वह बाइक लेकर गिर जाता है। लड़के को चोट भी आती है और उसकी बाइक भी टूट जाती है। ऐसे कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं लेकिन फिर भी लोग हीरोगिरी करना नहीं छोड़ते।
बाइक स्टंट करना पड़ा भारी
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर यूजर्स के काफी रिएक्शन भी देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इतनी जल्दी इंसाफ की उम्मीद नही थी! वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि कुछ लोगों के चक्कर में दूसरों की जान जोखिम में पड़ती है। बता दें, इस वीडियो को '@coolfunnytshirt' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 6.88 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं।
