वायरल न्यूज़

गहरी खाई के करीब पेड़ पर चढ़ गई लड़की, फिर बनाने लगी डांस रील, होश उड़ा देगा वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 19, 2025, 10:12 AM IST

Girl Dance Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि लड़की ऊंचे पहाड़ पर खड़े पेड़ पर चढ़ गई। इसके बाद लड़की वहीं खड़े होकर डांस रील शूट कराती है। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया सचमुच होश उड़ जाएंगे।

Image

रील के चक्कर में जिंदगी दांव पर लगाने वाला लड़की का ये वीडियो किसी को भी हैरान करने देगा। (Photo/Twitter)

Girl Dance Video: सोशल मीडिया के जमाने में आजकल हर कोई खुद को मशहूर बनाने की कोशिश में जुटा है। फिर चाहे इसके लिए अपनी जान ही क्यों ना दांव पर लगानी पड़ जाए। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक लड़की रील शूट करने के लिए गहरी खाई के करीब पेड़ के ऊपर चढ़ गई। इसके बाद लड़की उसी पेड़ की चोटी पर डांस करती है। वीडियो में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी हाथ-पैर फुला देगा।

पेड़ पर बनाई डांस रील

वायरल हो रहे करीब 29 सेकंड के वीडियो में देखेंगे हर तरफ ऊंचे-ऊंछे पहाड़ नजर आते हैं। पहाड़ों के आसपास ऊंचे विशाल पेड़ भी नजर आते हैं। मगर वीडियो में इन सबसे इतर नजर एक लड़की पर जा टिकती है। इसमें देखेंगे कि लड़की गहरी खाई के करीब पेड़ पर चढ़ गई। इतना ही नहीं लड़की पेड़ की सबसे ऊंची शाखा पर जाकर खड़ी हो गई। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी हैरान कर देगा।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

मगर देखकर होश उड़ जाएंगे कि लड़की उसी शाखा पर डांस रील्स शूट करती है। वो अपनी जान की परवाह किए बगैर वहीं डांस करती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ा देगा। मालूम हो वीडियो एक्स पर @rareindianclips नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article