वायरल न्यूज़

VIDEO: दीदी तो असली धुरंधर निकलीं...रस्सी की तरह जिंदा कोबरा को ऐसे पकड़ा, देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ने काफी खतरनाक अंदाज में जिंदा कोबरा को पकड़ा है। इस नजारे को देखकर लोग हैरान हैं।

Image

रियल लाइफ धुरंधर (तस्वीर साभार- @Poojadhkd)

Viral Video: इस दुनिया में एक से एक धुरंधर लोग मौजूद हैं। कुछ लोग तो ऐसे-ऐसे कारनामे करते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। कुछ मामलों को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपके पसीने जरूर छूट जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक लड़की ने जिंदा कोबरा (Cobra Video) को ऐसे पकड़ा कि देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है।

    सांप का नाम सुनते ही बड़े-बड़े धुरंधरों की हवा टाइट हो जाती है। ज्यादातर लोग सांप से दूरी बनाकर ही रखते हैं। खासकर, कोबरा के नाम से ही लोग भाग खड़े हो जाते हैं। ऐसे में जरा सोचिए अगर कोई रस्सी की तरह किंग कोबरा को पकड़ ले, तो क्या कहिएगा? इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक लड़की करीब 5 फुट जिंदा कोबरा की रेस्क्यू करती है। जिस तरह लड़की जिंदा कोबरा को पकड़ती है, उसने सबके होश उड़ा दिए। देखें वीडियो...

    हाहाकारी नजारा

    इस हैरतअंगेज वीडियो को देखकर आप भी जरूर सहम गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में धुरंधर दीदी निकलीं। एक्स पर इस हाहाकारी वीडियो को @Poojadhkd नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। वहीं, इस पर काफी लोगों ने रिएक्शन भी दिए हैं। यह तो वास्तव में धुरंधर हैं। कुछ का कहना है कि काफी खतरनाक नजारा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article