वायरल न्यूज़

Viral Video: सोशल मीडिया पर छाया मटर पनीर वाला गन्ने का रस, वीडियो देखकर भन्ना गया लोगों का दिमाग, आप भी देखें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिमाग भी घूम जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में मटर पनीर मिलाकर गन्ने का रस निकाला जा रहा है।

Image

मटर पनीर वाले गन्ने का रस (तस्वीर साभार- @viratonly_01)

Viral Video: सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए आज कल लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो इसके लिए सारी हदें पार कर देते हैं। कुछ नजारे तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग भन्ना जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। क्योंकि, एक शख्स ने गन्ने रस के साथ कुछ ऐसा किया है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर यूजर्स काफी भड़क रहे हैं और इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।

आप सबने आज तक कई तरह के अनोखे वीडियो देखे होंगे। खासकर, फूड आइटम को लेकर लोग ऐसे-ऐसे अनोखे वीडियो बनाते हैं, जिन्हें देखकर किसी का दिमाग भी घूम जाए। कुछ मामले तो ऐसे भी सामने आए हैं, जिन्हें देखकर किसी को भी उल्टी हो जाए। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं गन्ने का रस निकालने से पहले किस तरह उसमें मटर-पनीर को मिलाया जा रहा है और उसके बाद से मशीन से गन्ने का रस निकाल दिया जाता है। दिल को मजबूत करके इस वीडियो को देखें...

वीडियो के चक्कर में सारी हदें पार

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर खराब हो रहा होगा। कई लोग तो सोच रहे होंगे कि अब तो हद हो गई। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'viratonly_01'नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हाहाकारी वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है कि शादी में सब्जी बच गई थी। एक ने लिखा- इस शख्स को दीवार में चुनवाने का हुक्म कोई दे दो। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article