वायरल न्यूज़

Viral Video: कूलर के बाद अब सोशल मीडिया पर छाया टेंट वाली बारात, गर्मी से बचने के लिए लड़के वालों का अनोखा इंतजाम

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में टेंट वाली बारात का एक वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है, जिस पर मजे ले रहे हैं।

Image

टेंट वाली बारात (तस्वीर साभार- @deej_rohit_435)

Viral Video: शादियों के सीजन में सोशल मीडिया पर भी एक से एक अनोखे वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो सोचने पर मजबूर कर देते हैं। वहीं, कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर अलग ही लेवल का माहौल बनाता है। इसी कड़ी में शादी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के बीच गदर काट दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में टेंट लेकर एक बारात निकली है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया।

    दरअसल, इस समय गर्मी का सीजन चल रहा है। आलम ये है कि लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में जब कहीं दिन में शादी होती है, तो सबसे ज्यादा बारातियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चिलचिलाती धूप में जब बाराती लोग डांस करते हुए चलते हैं, तो सबका एनर्जी लेवल डाउन हो जाता है। ऐसे में इन दिनों गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के तरकीब भिड़ा रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कूलर वाली बारात का वीडियो काफी वायरल हुआ था। जिसकी लोगों ने काफी तारीफ भी की थी। वहीं, अब सोशल मीडिया पर टेंट वाली बारात का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह गर्मी से बचने के लिए बारातियों के ऊपर टेंट लेकर कुछ लोग चल रहे हैं। देखें वीडियो...

    टेंट वाली बारात

    वीडियो देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। आलम ये है कि यह अनोखा जुगाड़ लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'deej_rohit_435' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब 9 लाख लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि ऐसा जुगाड़ केवल इंडिया में ही हो सकता है। कुछ का कहना है कि ये तो काफी अनोखी बारात है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article