वायरल न्यूज़

मिला शादी का ऐसा इनविटेशन कार्ड, जाना है या नहीं कुछ समझ नहीं पाया बंदा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 25, 2024, 12:14 PM IST

सोशल मीडिया में वायरल हुए कार्ड में कुछ ऐसा लिखा नजर आता है जिसे पढ़कर विवाह में जाने वाला बंदा भी चुपचाप घर बैठ जाएगा। हालांकि उसे पढ़कर हंसी भी बहुत आती है।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ मजेदार इनविटेशन कार्ड। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ अनोखा इनविटेशन कार्ड
  • इसे पढ़कर हंसी रोकना होगा मुश्किल
  • नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया कार्ड

इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार ऐसा कुछ सामने आता है कि तुरंत हंसी छूट जाती है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ धूम मचा रहा है। इसमें शादी से जुड़ा इनविटेशन कार्ड नजर आता है। मगर इसमें जो लिखा उसे पढ़कर समझ नहीं आता है कि विवाह में बुलाया जा रहा है या फिर नहीं आने के लिए कहा जा रहा है। यही कार्ड जब एक शख्स को मिला तो बेचारा खुद कंफ्यूज हो गया। बंदा कुछ समझ नहीं पाया कि विवाह में जाना है या फिर चुपचाप घर ही बैठ जाना है।

मिला गजब का इनविटेशन कार्ड

अनोखा इनविटेशन कार्ड अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कार्ड से जुड़ा ये वीडियो अभी तक बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। वीडियो देखकर मालूम होता है कि किसी शख्स को करीबी दोस्त से शादी का इनविटेशन कार्ड मिला। शख्स विवाह में आने का वादा भी करता है। मगर जैसे ही बेचारे ने अंदर से कार्ड देखा, दिमाग घूम गया। कुछ समझ नहीं आया कि विवाह में आने के लिए कहा गया है या फिर नहीं आने की विनती की गई। दरअसल कार्ड में एक जगह लिखा था, 'भेज रहा हूं स्नेह, निमंत्रण प्रियवर तुझे बुलाने को। हे मानस के राजहंस तुम भूल जाना आने को।'

यहां देखिए मजेदार कार्ड

बस कार्ड में यही लाइन लिखी देखकर बंदा सोच में पड़ गया कि उसे विवाह में जाना है या फिर चुपचाप घर बैठना है। मजेदार कार्ड से जुड़ा ये वीडियो नेटिजन्स को भी खासा पसंद है। इसे इंस्टाग्राम पर Sweet Aatma नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article