वायरल न्यूज़

टेंपो की मदद करने आया था बुलडोजर, मगर बेचारा खुद ही बुरा फंस गया, बहुत हंसाएगा ये VIDEO

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Jun 2, 2024, 12:08 PM IST

Funny Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि टेंपो की मदद करने के लिए मिनी बुलडोजर पहुंचा था, मगर मदद के चक्कर में बेचारा खुद ही हवा में लटक गया। फ्रेम में ये नजारा खूब हंसाता है।

Image

मदद के लिए पहुंचा बुलडोजर हवा में लटक गया। (Photo/Instagram)

Funny Video Today: इंटरनेट की दुनिया में एक टेंपो से जुड़ा वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसमें टेंपो में इतना ज्यादा भार है कि इसका अगला हिस्सा ही हवा में लटक गया। मगर देखकर तब हंसी छूट जाएगी जब एक मिनी बुलडोजर उसकी मदद के लिए पहुंचता है। मगर मदद के चक्कर में बेचारा मिनी बुलडोजर भी हवा में लटक गया। टेंपो और मिनी बुलडोजर से जुड़ा ये मजेदार वीडियो नेटिजन्स को भी पसंद आया है और अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुका है।

हवा में लटका मददगार

इसकी शुरुआत में देखेंगे कि सरिये से लदा टेंपो सड़क से गुजर रहा है। इसमें आगे देखेंगे कि अचानक सिग्नल रेड हुआ और टेंपो का ड्राइवर ब्रेक मारकर खड़ा होगा। अब कुछ सेकंड में सिग्नल ग्रीन हुआ तो ड्राइवर रफ्तार पकड़ने के लिए रेस देता है। मगर इससे पहले टेंपो आगे बढ़ पाता इसका अगला हिस्सा ही हवा में उठ गया। ऐसा टेंपो में अधिक वजन की वजह से हुआ। अब ड्राइवर टेंपो नीचे उतर है और मदद का इंतजार करता है।

देखिए वीडियो

आखिर में देखेंगे कि तभी मिनी बुलडोजर मदद के लिए पहुंचा। उसने टेंपो को सहारा देनी की कोशिश की। मगर इसी कोशिश में बेचारे का अगला हिस्सा हवा में लटक गया। मजेदार फ्रेम में देखेंगे कि मदद के लिए पहुंचा मिनी बुलडोजर ही खुद फंस गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो खूब हंसाता है। वीडियो इंस्टाग्राम पर physic.world नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article