वायरल न्यूज़

तूफान के साथ तेज बारिश तक आ गई, मगर बारातियों ने खाना नहीं छोड़ा, वायरल हुआ गजब का VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 12, 2025, 08:27 AM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि बाराती खाने की टेबल पर बैठे थे तभी तेज बारिश आ गई। इससे कुछ मेहमान तुरंत उठकर भाग निकले, मगर कुछ अपनी जगह से नहीं तक हिले। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

विवाह से जुड़ा ये वीडियो इतना मजेदार है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। (Photo/Instagram)

Funny Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। वायरल वीडियो विवाह से जुड़ा ही है। मगर इसमें कुछ ऐसा नजर आता है जो बेहद कम देखने को मिलता है। वीडियो में देखेंगे कि बारात बैंक्वेट हॉल पहुंच चुकी है। बारातियों के लिए लजीज भोजने का इंतजाम किया गया है। थोड़ी ही देर में बाराती खाने खाने के लिए कुर्सियों पर बैठते हैं।

तूफान के साथ आई बारिश

यहां तक तो सबकुछ सामान्य रहता है। मगर इसके बाद जो कुछ नजर आया सबसे ज्यादा मजेदार होने वाला है। दरअसल बारातियों ने जैसे ही खाना शुरू किया तुरंत आंधी आने लगी। थोड़ी ही देर में आंधी तेज बारिश में बदल गई। इधर बारिश आई तो लोग भीगने से बचाने के लिए सुरक्षित जगह की तलाश में जाने लगे। मगर इन सबके बीच कुछ जबरदस्त नजारा कैमरे में कैद हो गया। इसमें देखेंगे कि बारातियों में कुछ मेहमान ऐसे थे जो तेज बारिश के बाद भी अपनी जगह से नहीं हिले।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

सिर रख ली कुर्सी

फ्रेम में देखेंगे कि कुछ बाराती कुर्सी सिर पर रखकर खाना खाते हुए नजर आते हैं। इधर कुछ बारातियों को बारिश से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो भीगते हुए लजीज भोजन का आनंद ले रहे हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा हिस्सा है जो सबसे ज्यादा मजेदार लगता है। मालूम हो अनोखी बारात से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर rkverma598 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article