Lara Dutta on Kaikeyi Role in Ramayana: बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता (Lara Dutta) इन दिनों फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में लारा दत्ता कैकेयी का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म के रिलीज होने के मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने किरदार को लेकर कई बातें लिखी हैं। लारा ने बताया कि उनके लिए इस रोल को निभाना कितना खास और बड़ी जिम्मेदारी वाला अनुभव है। उन्होंने कैकेयी के किरदार को समझने के साथ-साथ दर्शकों से भी एक खास अपील की है। तो चलिए जानते हैं कि लारा दत्ता ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Ramayana देखकर रो पड़े बादशाह, अल्लू अर्जुन और ऋषभ शेट्टी ने भी की तारीफ
कैकेयी को लेकर क्या बोलीं लारा दत्ता?
लारा दत्ता एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह लारा दत्ता की अभी हाल ही में शेयर की गई एक पोस्ट है। लारा दत्ता ने अपने पोस्ट में माता कैकेयी को इतिहास की सबसे गलत समझी गई महिलाओं में से एक बताया। लारा दत्ता ने पोस्ट में लिखा कि 'कई साल पहले एक ख्वाहिश के रूप में जो शुरुआत हुई थी, वो ख्वाहिश थी खुद से भी बड़ी किसी चीज का हिस्सा बनने की। किसी ऐसे उद्देश्य का, जो सामूहिक सोच से भी कहीं बड़ा हो। जो समय की सीमाओं से परे हो और हमारी रगों में, हमारे अस्तित्व में बसा हो। और आज, उस ख्वाहिश को एक ऐसी कहानी में अपनी जगह मिल गई है, जो अनंत काल से चली आ रही है। मेरे लिए यह बेहद खास और सौभाग्य की बात है कि मुझे एक ऐसी मां का किरदार निभाने का मौका मिला, जिन्हें शायद इतिहास की सबसे गलत समझी गई महिलाओं में से एक माना जाता है। उनकी इंसानियत, उनकी बेचैनी, उनकी कमजोरियों, उनके अपराधबोध और पछतावे को पर्दे पर उतारने की जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। एक ऐसी महिला, जिसने इतिहास की दिशा बदल दी। या शायद यह कहना ज्यादा सही होगा कि उन्होंने इतिहास को उसी रास्ते पर आगे बढ़ाया, जिस पर उसे पहले से ही चलना था। मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानती हूं और इसके लिए दिल से आभारी हूं।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Ramayana Global Box Office Prediction Day 1: दुनिया भर में डबल सेंचुरी नहीं लगा पाएगी रणबीर-यश की फिल्म रामायण, इतना होगा बिजनेस
'कुछ कहानी केवल सुनाई नहीं जाती'
लारा दत्ता ने पोस्ट में आगे लिखा कि 'आज ये दिव्य कहानी आप सभी के सामने आ रही है। मुझे उम्मीद है कि अपनी छोटी-सी कोशिश से मैं माता कैकेयी के किरदार के साथ न्याय कर पाऊंगी। उम्मीद है कि आप सदियों से बनी धारणाओं से आगे बढ़कर उन्हें समझेंगे और उस अहम भूमिका के लिए स्वीकार करेंगे, जो उन्होंने एक दिव्य भविष्यवाणी को पूरा करने में निभाई थी। मेरी पूरी शानदार कास्ट और क्रू को भी मेरा गहरा सम्मान, प्यार और आभार। आप सभी के साथ इस सफर का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। आज मुझे अपने पिता की बहुत याद आ रही है। काश, वो आज यहां मेरे साथ होते और इस पल को देख पाते। कुछ कहानियां सिर्फ सुनाई नहीं जातीं, बल्कि उन्हें जिया जाता है, महसूस किया जाता है और अपने भीतर हमेशा के लिए बसा लिया जाता है। ये कहानी भी ऐसी ही है।'
