वायरल न्यूज़

OMG! समुद्र में 90 दिन रहने के बाद जिंदा बच निकला शख्स, हैरान करेगी कहानी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 19, 2025, 11:49 AM IST

हैरान करने वाला मामला पेरू का है, जहां मछुआरा मैक्सिमो नापा कास्त्रो समुद्र में मछली पकड़ने उतरा था। मगर इसी दौरान मौसम खराब होने की वजह से वो रास्ता भटक गए और समुद्र में ही खो गए।

Image

समुद्र में महीनों अकेला रहा शख्स, फिर 90 दिनों बाद जिंदा लौटा। (Photo/Twitter)

इंटरनेट की दुनिया में एक हैरान करने वाला मामला चर्चा में बना हुआ है। यहां एक मछुआरा समुद्र में मछली पकड़ने निकला और मगर महीनों तक वापस नहीं लौटा। परिवार ने भी उसके बचने की उम्मीद खो दी। मान लिया गया कि शख्स अब कभी वापस नहीं लौटेगा। मगर हैरान हो जाएंगे वही शख्स रिकॉर्ड 90 दिनों बाद समुद्र में एक टूटी-फूटी नाव में जिंदा मिला। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि पेरू का मछुआरा मैक्सिमो नापा कास्त्रो (Máximo Napa Castro) पिछले साल सात दिसंबर को अपनी नाव लेकर समुद्र में मछली पकड़ने निकला।

समुद्र में भटक गया रास्ता मछुआरा

मगर कास्त्रो को इस दौरान बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनकी जिंदगी पूरी तरह बदलने वाली है। नाव में सवार कास्त्रो समुद्र में मछली पकड़ने की कोशिश में जुटे थे, मगर इसी दौरान मौसम खराब हो गया। मौसम बिगड़ने की वजह से कास्त्रो अपना रास्ता भटक गए और समुद्र में ही फंसे रह गए। अब उन्हें कोई अंदाजा नहीं था वो किस दिशा में जा रहे हैं।

मगर हैरानी होगी कि इस दौरान उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने कीड़े, पक्षियों और कछुओं को खाकर खुद को जीवित रखा। पीने के लिए बारिश का पानी नाव में इकट्ठा करते। बताया गया कि आखिर में करीब 90 दिनों में 11 मार्च को तब उनकी जान में जान आई जब इक्वेडोर की फिशिंग बोट की उनपर नजर पड़ी। बोट में मौजूद लोग नाव के करीब पहुंचे और उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया।

महीनों बाद समुद्र से जिंदा बच निकले कास्त्रो बताते हैं कि समुद्र में वो हर दिन अपनी मां के बारे में सोचते थे। मगर अब जिंदगी में दूसरा मौका मिलने लिए वो ईश्वर का धन्यवाद करते हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article