वायरल न्यूज़

Viral: चांदनी चौक में खुला पहला मॉल, जश्न के बीच अफरा-तफरी का माहौल, देखें वीडियो

ट्विटर पर चांदनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मॉल का नजारा मिल रहा है, जिसमें इलाके के लोगों की भीड़ के चलते मॉल में अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है।

Image

चांदनी चौक में खुले पहले मॉल का वीडियो वायरल (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • चांदनी चौक में खुला पहला मॉल
  • दिल्लीवासियों ने मनाया जश्न
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

First Mall of Chandni Chowk Viral Video: बीते कुछ समय से अब देश में मॉल का क्रेज काफी बढ़ गया है। इसका मुख्य कारण है इसकी चकाचौंध वाली चमक, जो देखने में भी प्यारी लगती है और लोगों को खूब आकर्षित भी करती है। अब तो अधिकांश लोग मॉल से ही सामान खरीदना पसंद करते हैं, आपने भी जरूर ही की होगी। लेकिन क्या आपको याद है कि जब आपके इलाके में पहला मॉल खुला था तो आपका या आपके शहरवासियों का रिएक्शन कैसा था?

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक मॉल नजर आएगा, जो दिल्ली के चांदनी चौक में खुला है। यहां पहले एक भी मॉल नहीं था, ऐसे में जब मॉल खुला तो लोगों का उत्साह देखने लायक था। ऐसे में मॉल के अंदर की कुछ झलक आप देख सकते हैं, जिसमें अफरा-तफरी का माहौल दिख रहा है और काफी शोर-शराबा भी है। ऐसे में वीडियो बनाने वाली महिला ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर शेयर किया है और वहां की हूटिंग और सीटियों के बारे में भी बताया है।

चांदनी चौक में खुले पहले मॉल का वीडियो वायरल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि यहां के लोग तो छपरी जैसा व्यवहार कर रहे हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भारत के लोगों का कुछ नहीं हो सकता है। बता दें, इस वीडियो को '@MeghUpdates' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.3 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 8 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article