दुनिया

9/11 से प्रेरित ओमान के को-पायलट की खतरनाक साजिश! इजरायल के एयरपोर्ट को उड़ाने का था प्लान, UAE का बड़ा खुलासा

Israel Airport Suicide Attack Plan: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अभियोजक ने ओमान के उस सह-पायलट को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसने इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला करने की योजना बनाई थी। इस मामले ने हेट स्पीच और कट्टरपंथ फैलाने वाले उपदेशकों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Image

UAE का बड़ा सनसनीखेज खुलासा (फाइल फोटो)

Photo : AP

Israel Airport Suicide Attack Plan: अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के जनरल प्रॉसिक्यूटर ने ओमान के एक सह-पायलट को लेकर बड़ा और गंभीर खुलासा किया है। जांच में पता चला है कि इस पायलट का मकसद इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट के पैसेंजर टर्मिनल पर एक बड़ा आत्मघाती हमला करना था। इस साजिश के पीछे कट्टरपंथी ताकतों और आतंकी विचारधारा का हाथ होने की बात सामने आई है।

जांच के मुताबिक, यह सह-पायलट 2017 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पढ़ाई कर रहा था। वहीं पर उसे मुस्लिम ब्रदरहुड की विचारधारा से जोड़ा गया और उसका ब्रेशवॉश किया गया। वह लगातार ऐसी चरमपंथी सामग्रियां और ऑनलाइन कंटेंट देख रहा था जो आतंकवाद और सुसाइड हमलों का महिमामंडन करते थे। मेलबर्न में रहने के दौरान वह एक मस्जिद और 'माईसेंट्रल' नाम के संगठन के संपर्क में आया, जो कथित तौर पर मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़ी संस्थाओं के समर्थन से चल रहा था।

9/11 के हमलों से बहुत ज्यादा था प्रभावित

उसके अपने कबूलनामे से यह बात भी सामने आई है कि वह 9/11 के हमलों से बहुत ज्यादा प्रभावित था। इसी सोच के चलते उसने विमानन (एविएशन) क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला किया था ताकि वह विमान के जरिए किसी बड़े हमले को अंजाम दे सके।

एयरपोर्ट की थी रेकी

अपनी इस खतरनाक योजना को पूरा करने से पहले उसने तेल अवीव जाने वाली दो उड़ानों के दौरान रास्ते और एयरपोर्ट की पूरी रेकी (निरीक्षण) भी की थी। यह पूरा मामला एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करता है कि समाज में जहर घोलने वाले और नफरत फैलाने वाले उपदेशक किस हद तक खतरनाक साबित हो रहे हैं। यह लोग एक तरह से कट्टरपंथ की फैक्ट्री चला रहे हैं, जो युवाओं को भटकाकर सीधे आतंकवाद के रास्ते पर धकेल रही है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article