देश

'भारत में अब लोकतंत्र नहीं तानाशाही है', प्रियंका ने सरकार को घेरा, बोलीं- 254 सांसदों के साथ की बदसलूकी

Priyanka Gandhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने दिल्ली में CEC के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाया है।

Image

प्रियंका गांधी का मोदी-शाह पर हमला (फोटो साभार- @priyankagandhi)

Priyanka Gandhi: दिल्ली में CEC के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा और तीखा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारत अब लोकतंत्र नहीं रहा, बल्कि यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह द्वारा चलाई जा रही तानाशाही है। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, "पहले उन्होंने 254 सांसदों के साथ बदसलूकी की और उन्हें पूरी तरह से गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया, उनके बुनियादी संवैधानिक अधिकारों का हनन किया। उन्होंने विपक्षी दलों के अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ भी ऐसा ही किया।"

प्रियंका गांधी का मोदी-शाह पर हमला

प्रियंका ने आगे लिखा, "फिर उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी की घेराबंदी कर दी, उसे चारों तरफ से बैरिकेडिंग करके सील कर दिया, ट्रेनों और मेट्रो को रोका, इंटरनेट काट दिया और हर जगह चेक पोस्ट लगा दिए। वे अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग कर विरोध कर रहे युवा लड़के-लड़कियों को पीटते हैं और हिरासत में लेते हैं।" प्रियंका ने सवाल उठाया कि अगर यह इस बात का सबूत नहीं है कि उन्होंने चुनाव आयोग की मिलीभगत से चुनावों में धोखाधड़ी की है और वे इस बात से डरे हुए हैं कि उनकी सरकार की अवैधता उजागर हो रही है और जवाबदेही मांगी जा रही है, तो फिर क्या है?

'भारत अब लोकतंत्र नहीं तानाशाही'

उन्होंने अपने ट्वीट के अंत में लिखा, "भारत अब लोकतंत्र नहीं है। यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह द्वारा चलाई जा रही तानाशाही है। जो लोग भी लोकतंत्र को खत्म करने के लिए उनके साथ मिलीभगत कर रहे हैं, वे देश के खिलाफ देशद्रोह कर रहे हैं।" गौरतलब है कि दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान 500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने 12 अक्टूबर को दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के साथ मिलकर बड़े प्रदर्शन की घोषणा की है। कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने ऐलान किया है कि वोट के अधिकार की रक्षा के लिए 12 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article