वायरल न्यूज़

ये हैं असली खतरों के खिलाड़ी ! बस के पीछे लगाई साइकिल और फिर जो स्‍टंट किया, देखकर हक्‍के बक्‍के रह गए लोग

इंस्टाग्राम पर स्टंट का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी भी सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाएगी। वीडियो में लड़कों ने बस के पीछे साइकिल लगाकर खतरनाक स्टंट किया है।

Image

बस के पीछे साइकिल लगाकर लड़कों ने किया खतरनाक स्टंट (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • चलती बस के पीछे लगाई साइकिल
  • साइकिल पर बैठकर किया खतरनाक स्टंट
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bicycle Stunt Viral Video: इंटरनेट पर स्टंट का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो अब तक का सबसे खतरनाक वीडियो बताया जा रहा है। इसे देखने के बाद आपकी सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाएगी। इसमें तीन लड़कों ने कुछ ऐसा किया है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। सोशल मीडिया के यूजर्स का कहना है कि उन्होंने आज तक ऐसा खतरनाक स्टंट उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में तीन लड़के साइकिल से स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इसके लिए वे एक तेज रफ्तार से चलती बस के पीछे साइकिल लगा लेते हैं और फिर साइकिल से हैरतअंगेज कारनामा दिखाते हैं, जिसे देख सभी के होश उड़ जा रहे हैं। हालांकि, ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। लेकिन फिर भी लड़कों ने बड़ी ही सहजता से ये स्टंट किया है।

बस के पीछे साइकिल लगाकर लड़कों ने किया खतरनाक स्टंट

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इतना खतरनाक स्टंट आज तक नहीं देखा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा करना कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकता है। इस वीडियो पर अब तक 8.1 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'downhillinsanity' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article