क्रिकेट

9.5 साल के इंतजार के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने जड़ा शतक, अफ्रीका की धरती पर पहली सेंचुरी

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मैट रेनशॉ ने डरबन टेस्ट के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मुश्किल से उबार लिया। पहले दिन बारिश के कारण पूरे दिन का खेल नहीं हो पाया था।

Image

मैट रेनशॉ (साभार-X)

डरबन टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को मुश्किल परिस्थिति से उबार लिया। रेनशॉ का यह शतक 9.5 साल और 19 पारी के इंतजार के बाद आया। रेनशॉ ने 204 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की। इस दौरान रेनशॉ ने 10 चौके लगाए। यह टेस्ट क्रिकेट में रेनशॉ का दूसरा शतक है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से साउथ अफ्रीका की धरती पर 12 साल बाद कोई टेस्ट शतक लगा है। 2014 के बाद यहां ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज ने शतक जड़ा है। किंग्समेड मैदान की बात करें तो 2009 के बाद यहां शतक लगे हैं।

लो-ऑर्डर बल्लेबाजों के साथ की साझेदारी

ऑस्ट्रेलिया ने एक वक्त 124 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन उसके बाद मैट रेनशॉ ने नीचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ कई अहम साझेदारियां की। रेनशॉ ने एलेक्स कैरी के साथ 36, पैट कमिंस के साथ 86 रन की साझेदारी की और अपनी टीम को 250 रन के पार पहुंचा दिया। रेनशॉ 9वें विकेट के लिए नाथन लियोन के साथ 80* रन की साझेदारी कर चुके हैं।

रेनशॉ के अलावा ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्नस लाबुशेन 37 और स्टीव स्मिथ ने 25 रन बनाए। कप्तान पैट कमिंस ने भी 98 गेंद में 43 रन की अहम पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के 4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए। साउथ अफ्रीका की ओर से वियान मुल्डर ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए जबकि मार्को यान्सेन और ऑनरिक नॉर्खिया 2 विकेट झटके। पहला दिन बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए थे। 7वें विकेट के लिए रेनशॉ और पैट कमिंस के बीच 63*(140) रन की साझेदारी हो चुकी थी। दूसरे दिन दोनों ने इस साझेदारी को 86 रन तक पहुंचाया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article