वायरल न्यूज़

Viral Video: पानी के अंदर घुसकर कुत्ते ने मगरमच्छ को ऐसे दबोचा, अंजाम देखकर रोम-रोम कांप जाएगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर कुत्ते और मगरमच्छ का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्ते का अंदाज देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा। आलम ये है कि जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

Image

कुत्ते और मगरमच्छ के बीच हाहाकारी लड़ाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्ते और मगरमच्छ के बीच जबरदस्त लड़ाई
  • अंजाम देखकर दिमाग घूम जाएगा
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते हैं। इन वीडियो (Shocking Video) में जानवरों से लेकर इंसानों तक के मामले शामिल होते हैं। कुछ वीडियो (Animal Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक कुत्ते ने मगरमच्छ की ऐसी हालत कर दी, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

मगरमच्छ कितना भौकाली जीव है, इसके बारे में हम सब जानते हैं। पानी के अंदर मगरमच्छ का राजा चलता है और उसे 'समंदर का सिकंदर' भी कहा जाता है। पानी के अंदर मगरमच्छ बड़े-बड़े जीव को धूल चटा देता है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कुत्ते ने पानी के अंदर घुसकर मगरमच्छ की हवा टाइट कर दी। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक कुत्ता मगरमच्छ को दबोचे हुए है और उस पर हमला कर रहा है। आखिर में अंजाम क्या होता है आप खुद इस वीडियो को देख लें...

कुत्ते का हाहाकारी अंदाज

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। हो सकता है इस तरह का नजारा पहली बार देख रहे हों। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'hadinaveed2031' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, तीन लाख 64 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस वीडियो पर मजे ले रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी भी जता रहे हैं। किसी का कहना है कि असली खिलाड़ी तो कुत्ता ही है। एक ने लिखा- कुत्ते ने तो भौकाल मचा दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article