वायरल न्यूज़

एक पिता अपनी बच्ची को जिताने के लिए खुद हार जाता है, यकीन न आए तो ये Viral Video देख लीजिए

एक्स पर शेयर किया गया ये वीडियो बहुत ही कमाल का है। इसमें आपको एक पिता और उसकी बेटी नजर आएंगे, जिसमें पिता बच्ची को जिताने के लिए खुद ही हार जाता है।

Image

बेटी को जिताने के लिए पिता ने किया गजब का प्रयास (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • पिता बेटी का शानदार वीडियो
  • बेटी को जिताने के लिए पिता का प्रयास
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Father Daughter Cute Video: एक बाप-बेटी की असली मोहब्बत ऐसी होती है, जो दिख ही जाती है। सच कहा गया है कि एक पिता अपने बच्चे को जीत दिलाने के लिए सब कुछ कर जाता है। ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इतना खूबसूरत है कि आप इसे देखते रह जाएंगे। लोगों का कहना है कि ये तो सिर्फ एक झलक है, पूरी फिल्म तो अभी बाकी ही है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में शख्स अपनी बेटी से खाने-पीने को लेकर शर्त लगाता है लेकिन खुद ही हार जाता है। हारने के लिए शख्स बच्ची के खाने-पीने की चीजों को खुद ही खा-पी जाता है, जिससे बेटी जीत जाती है और खुश हो जाती है। इसके लिए पिता के चेहरे पर भी बेटी की जीत की खुशी साफ देखने को मिलती है। यूजर्स का कहना है कि एक पिता को यूं ही छत नहीं कहा जाता है।

बेटी को जिताने के लिए पिता ने किया गजब का प्रयास

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि पिता हो तो ऐसा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इस वीडियो में एक पिता के त्याग को अच्छे से समझा जा सकता है। बता दें, इस वीडियो को '@TheFigen_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 4 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article