वायरल न्यूज़

बच्चों की साइकिल लेन पर दौड़ाई बाइक, Viral Video देख लोगों का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बच्चों के लिए बनी साइकिल लेन पर मोटरसाइकिल और स्कूटर चलते दिखाई दिए। वीडियो ने सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर लोगों के बीच बहस छेड़ दी।

Image

बच्चों की साइकिलिंग लेन में मोटरसाइकिल और स्कूटी सवार घुसे (X/@gharkekalesh)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को का पारा हाई कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चों और साइकिल चलाने वालों के लिए बनाई गई खास साइकिल लेन पर कई मोटरसाइकिल और स्कूटर सवार बेखौफ होकर चलते नजर आ रहे हैं। इस घटना को देखकर लोग ट्रैफिक नियमों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

साइकिल और पैदल वाले लेन में घुस गए दो पहिया वाहन

करीब 27 सेकंड के इस वीडियो (Video) में एक छोटी बच्ची साइकिल चलाती दिखाई देती है। उसके आगे एक लड़का भी साइकिल चला रहा होता है। दोनों आराम से अपनी लेन में साइकिल चला रहे होते हैं। तभी मेन रोड छोड़ पीछे से मोटरसाइकिलें और स्कूटी सवार उसी लेन में आ जाते हैं। वीडियो में एक बाइक सवार सफेद शर्ट और हेलमेट पहने कैमरे की तरफ देखता है और बिना रुके आगे बढ़ जाता है। उसके पीछे दूसरे दोपहिया वाहन भी उसी रास्ते पर चलते दिखाई देते हैं। जिस लेन को बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है, उसी पर मोटर वाहन दौड़ते नजर आते हैं।

वीडियो देख भड़के लोग

जब उनसे उनके इस हरकत को लेकर सवाल किया जाता है तो वे तमाम तरह के बहाने मारने लगते हैं। कोई कहता है कि बस यहीं तक जाना है तो कोई कहता है कि गलती से इस लेन में आ गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो वायरल (Viral Video) होने के बाद हजारों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने इसे बेहद गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताया, जबकि कुछ लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर ऐसी जगहों पर मोटरसाइकिलें चलेंगी, तो बच्चों की जान हमेशा खतरे में रहेगी। कई यूजर्स ने सुझाव दिया कि साइकिल लेन पर बैरिकेडिंग की जाए, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article