सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो (Video) वायरल होते हैं। इनमें कुछ वीडियो हंसाते हैं, तो कुछ सीधे दिल को छू जाते हैं। इन दिनों दो बुजुर्ग महिलाओं की दोस्ती का एक ऐसा ही वीडियो लोगों का खूब प्यार बटोर रहा है। इस वीडियो ने साबित कर दिया कि सच्ची दोस्ती की कोई उम्र नहीं होती।
सहेली के लिए स्कूटर लेकर पहुंचीं दादी
वायरल वीडियो (Viral Video) में एक बुजुर्ग महिला स्कूटर पर अपनी सहेली से मिलने पहुंचती हैं। उनकी सहेली की आंखों पर पट्टी बंधी होती है, जिससे साफ लगता है कि उनके लिए एक खास सरप्राइज तैयार किया गया है। जैसे ही दोनों आमने-सामने आती हैं, उनके चेहरों पर मुस्कान खिल उठती है। यह पल इतना भावुक होता है कि वीडियो देखने वाले भी अपनी भावनाएं नहीं रोक पाते।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
साथ में कराया लंच
इसके बाद दोनों सहेलियां साथ में लंच करने जाती हैं। वे हंसते हुए बातें करती हैं, खाना खाती हैं और एक-दूसरे के साथ खूबसूरत समय बिताती हैं। उनकी खुशी देखकर साफ महसूस होता है कि सच्चे रिश्ते समय के साथ और मजबूत हो जाते हैं। उम्र बढ़ सकती है, लेकिन अगर दोस्ती में प्यार और अपनापन बना रहे, तो हर मुलाकात किसी त्योहार से कम नहीं लगती।
लोग बोले- ऐसी यारी हर किसी को मिले
यह वायरल वीडियो (Viral Video) इंस्टाग्राम पर @lijjatkhaman नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे लाखों लोग पसंद कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी लोग दोनों दादियों की दोस्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आज के समय में ऐसी दोस्ती बहुत कम देखने को मिलती है।" वहीं दूसरे ने कहा, "दोस्ती का असली मतलब यही है कि उम्र चाहे कितनी भी हो जाए, साथ कभी नहीं छूटता।" कई लोगों ने लिखा कि इस वीडियो ने उन्हें अपने पुराने दोस्तों और बचपन की याद दिला दी।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
