आजकल लोग छुट्टियां बिताने के लिए मालदीव, गोवा या दूसरी खूबसूरत जगहों पर जाने का सपना देखते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक छोटे से वीडियो (Video) ने साबित कर दिया कि खुश रहने के लिए महंगी ट्रिप की नहीं, बल्कि थोड़ी सी कल्पना और अच्छे दोस्तों की जरूरत होती है। वायरल वीडियो में एक छोटा बच्चा घर के बाहर आराम से लेटा हुआ दिखाई देता है। उसके हाथ में कोल्ड ड्रिंक है और वह बड़े मजे से उसे पी रहा होता है। पहली नजर में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद कैमरा आगे बढ़ता है तो पूरा नजारा बदल जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
बच्चे ने घर के बाहर बना लिया अपना 'देसी बीच'
दरअसल, बच्चे का दोस्त उसके लिए घर के बाहर ही बीच जैसा माहौल बनाने की कोशिश करता नजर आता है। उसके आसपास पानी और झाग फैले हुए हैं, जिससे ऐसा लगता है जैसे वह किसी समुद्र किनारे छुट्टियां मना रहा हो। बच्चे के चेहरे की मुस्कान साफ बताती है कि वह इस पल का पूरा आनंद ले रहा है। इस वीडियो (Video) की सबसे खास बात बच्चों की मासूमियत और उनकी दोस्ती है। दोनों ने बिना किसी महंगे रिसॉर्ट या बीच पर जाए, अपने घर के बाहर ही छुट्टियों का मजा ढूंढ़ लिया। यही वजह है कि यह वीडियो लाखों लोगों का दिल जीत रहा है। इसे देखने के बाद कई लोगों को अपना बचपन याद आ गया, जब छोटी-छोटी चीजों में ही सबसे बड़ी खुशी मिल जाती थी।
वायरल वीडियो पर लोग लुटा रहे प्यार
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर @lalaouna_walid34 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इस बच्चे का स्वैग देखकर तो मालदीव और गोवा जाने वाले भी अपनी टिकट कैंसिल कर दें।" वहीं दूसरे यूजर ने कहा, "दोस्त हो तो ऐसा, जो घर के बाहर ही बीच का मजा दिला दे।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
