हादसों से जुड़े वीडियो (Video) अक्सर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होते हैं। जहां कभी कुछ हादसे बेहद ही भयावह होते हैं तो कुछ बड़े ही मजेदार, जिसे देख लोगों की हंसी रोके नहीं रुकती। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला गोल्फ कार्ट चलाते वक्त कुछ ऐसी गलती कर बैठती है कि पूरी कार्ट हादसे का शिकार हो जाती है।
साथी को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने छोड़ दी चलती गाड़ी
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक महिला गोल्फ कार्ट को ड्राइव करते हुए चली आ रही है। उस गोल्फ कार्ट में उसे लेकर कुल 4 लोग बैठे हुए हैं। अगली सीट पर ड्राइव करने वाली महिला खुद बैठी है और उसके बगल में उसकी दोस्त भी बैठी हुई है। पीछे एक युवक और एक युवती भी बैठे हुए हैं। सबकुछ ठीक ही चल रहा था, तभी अचानक से कार्ट का बैलेंस बिगड़ता है और कार्ट को चलाने वाली महिला के बगल में बैठी उसकी दोस्त कार्ट से लुढ़क कर गिर जाती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
दोस्त के गिरते ही चलती गाड़ी छोड़कर कूद पड़ी ड्राइवर
दोस्त को कार्ट से गिरते देख महिला चालक घबरा जाती है और वह उसे बचाने के लिए बिना सोचे-समझे कार्ट से कूद जाती है। महिला के कार्ट से कूदते ही वह गाड़ी बिना ड्राइवर के हो जाती है और बिना ड्राइवर के ही काफी तेजी से भागने लगती है। आखिरकार, कुछ दूरी पर जाकर वह कार्ट भी पलट जाती है और उस सवार पीछे बैठे लोग कार्ट से नीचे गिर पड़ते हैं।
वीडियो खूब हो रहा वायरल
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @pmcafrica नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 47 लाख लोगों ने देखा और 2 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूजर्स ने इस घटना पर मजेदार कमेंट किए, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि सड़क पर गाड़ी चलाते समय घबराने के बजाय समझदारी से काम लेना सबसे जरूरी होता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
