वायरल न्यूज़

Viral Video: पानी पीने बाहर निकला शख्स, लौटकर देखा तो बेड पर गिरी थी छत

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक सोसाइटी के फ्लैट की छत का हिस्सा अचानक टूटकर बेड पर गिर गया। गनीमत रही कि कमरे में रहने वाला शख्स बाहर था।

Image

छत का हिस्सा टूटकर बिस्तर पर गिरा (Instagram/@mynoidastories)

नोएडा की एक हाउसिंग सोसाइटी से सामने आया वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और डरे हुए भी। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति कुछ देर के लिए अपने बेडरूम से बाहर पानी पीने गया था। जब वह वापस लौटा तो कमरे का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।

कहां का है यह Video?

जानकारी के अनुसार, यह घटना नोएडा के सेक्टर-75 स्थित गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी की है। बताया जा रहा है कि 16 जुलाई को फ्लैट के बेडरूम की छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर सीधे बिस्तर पर गिर गया। उस समय व्यक्ति कमरे में मौजूद नहीं था। अगर वह उसी समय बिस्तर पर सो रहा होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बिस्तर पर गिरी छत

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि कमरे का पूरा बिस्तर और फर्श छत के मलबे से ढका हुआ है। वीडियो में फ्लैट का निवासी फोन पर किसी से बात करते हुए भी सुनाई देता है। घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में डर का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद सोसाइटी के निवासियों ने संबंधित अधिकारियों से इमारत की स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट कराने और मामले की जांच करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते इमारत की जांच नहीं हुई, तो भविष्य में इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है।

बिस्तर पर सो रहा होता तो चली जाती जान!

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @mynoidastories नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो (Video) को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की। कई यूजर्स ने बिल्डर और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। कुछ लोगों ने दावा किया कि नोएडा की कई पुरानी हाईराइज सोसाइटियों में निर्माण की गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, "अगर व्यक्ति उस समय बिस्तर पर होता, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।" वहीं दूसरे ने कहा, "ऐसी घटनाएं लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article