वायरल न्यूज़

उज्जैन में सनी देओल की दीवानगी! बाइक और ट्रैक्टर रैली निकालकर JAAT देखने पहुंचे 400 युवा

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Apr 18, 2025, 12:38 PM IST

सोशल मीडिया पर इस रैली की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोग सनी देओल के दमदार अभिनय और जाट समुदाय के गौरव को दर्शाने वाली इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

उज्जैन में सनी देओल के फैंस ने जाट फिल्म देखने के लिए ऐसा तरीका जो अपनाया छा गया है।

उज्जैन में सनी देओल के फैंस ने उनकी नई फिल्म 'जाट' को लेकर ऐसा जोश दिखाया कि सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। बकानिया गांव के राकेश जाट ने अपने 400 साथियों के साथ 15 ट्रैक्टर, 12 फोर-व्हीलर और 40 मोटरसाइकिल की भव्य रैली निकाली। डीजे की धुन पर थिरकते हुए यह काफिला नानाखेड़ा के पीवीआर कॉसमॉस मॉल पहुंचा। यहां सभी ने 'जाट' फिल्म का लुत्फ उठाया। यह नजारा इतना अनोखा था कि शहरवासी भी हैरान रह गए और तारीफों के पुल बांधने लगे।

स्वाभिमान की कहानी

सनी देओल की यह फिल्म जाट समुदाय के स्वाभिमान और संघर्ष की कहानी बयान करती है, जिसने युवाओं में अलग ही उत्साह भरा। बता दें राकेश के परिवार में सनी देओल के प्रति दीवानगी पुरानी है। उनके नाना स्व. लक्ष्मीनारायण जाट, जिन्हें 'गदर सेठ' कहा जाता था, 2001 में 'गदर' के लिए गांव में टीवी और वीसीआर लगवाकर सबको फिल्म दिखाते थे।

गदर-2 के लिए निकाली रैली

साल 2023 में 'गदर 2' के लिए भी राकेश ने ट्रैक्टर रैली निकाली थी। इस बार 'जाट' के लिए उनका जुनून देखते ही बनता था। सोशल मीडिया पर इस रैली की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोग सनी देओल के दमदार अभिनय और जाट समुदाय के गौरव को दर्शाने वाली इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस लिख रहे हैं, 'सनी पाजी का जलवा कायम है!'

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article